पोन कुमार साउथ फिल्म इंडस्ट्री का नामी चेहरा हैं। उन्हें रजनीकांत की फिल्म 'लिंगा' की स्क्रिप्ट लिखने के लिए जाना जाता है। इसके अलावा वह सुपरहिट फिल्म विष्णुवर्धन का निर्देशन भी कर चुके हैं। सीएस किशन, वेदिका और दिगंगना सूर्यवंशी इस फिल्म में लीड रोल में नजर आएंगी। फिल्म के बारे में बात करते हुए वेदिका ने बताया कि यह एक हॉरर फिल्म है, जिसमें उनका किरदार काफी ज्यादा चुनौतीपूर्ण होने वाला है। बातचीत के दौरान एक्ट्रेस ने इंदौर शहर की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि इंदौर का खान पान और लोग उन्हें बहुत अच्छे लगे।
Khushi Kapoor: स्टाइल के मामले में दीदी जान्हवी से कम नहीं हैं खुशी कपूर, एथनिक लुक में शेयर कीं तस्वीरें
गौरतलब है कि पोन कुमारन की यह नौवीं फिल्म है। वह शूटिंग के लिए पहली बार मध्य प्रदेश आए हैं। शहर आगमन पर उन्होंने कहा कि यह राज्य स्वर्ग से कम नहीं है। पोन कुमारन ने बताया कि मध्य प्रदेश के कई लोकेशन पर इस फिल्म की शूटिंग की जाएगी।
Pathaan: दीपिका पादुकोण ने फिर कसी 'पठान' के लिए कमर, डबिंग करने स्टूडियो पहुंचीं अभिनेत्री