बता दें कि पवन के फैन्स के लगातार गालियां लिखने के चलते रेणू ने अपना ट्विटर मैसेज डिलीट कर दिया और वहीं इंस्टाग्राम पर से भी सिक्योरिटी सेटिंग बदल डाली है। पवन कल्याण के एक फैन ने लिखा था 'प्लीज दूसरी शादी ना करो, क्योंकि सिंगल लड़कियां भी अच्छी जिंदगी जी रही हैं।'
ऐसे में रेणू के एक्स हसबैंड एक्टर पवन का भी मैसज आया है। पवन के रेणू से दूर होने के बाद भी मधुर रिश्ते हैं और उन्होंने रेणू को सगाई के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं भी दी है। उन्होंने लिखा है कि 'जिंदगी की नई शुरुआत करने के लिए मेरी ओर से मिस रेणू को दिल से ढेर सारी बधाईयां, भगवान से दुआ करता हूं कि उन्हें तमाम प्यार और शांति मिले।'
रेणु ने जिससे सगाई की उसके नाम का अभी खुलासा नहीं हुआ है। रेणु देसाई ने जो फोटो शेयर की है उसमे उनके मंगेतर का चेहरा भी नहीं दिख रहा है।
बता दें पवन कल्याण और रेणु ने साल 2009 में शादी की थी लेकिन इसके तीन साल बाद ही 2012 में दोनों का तलाक हो गया। दोनों के दो बच्चे हैं। अब तलाक के 6 साल बाद रेणु दूसरी शादी करने जा रही हैं। पवन ने रेणु से तलाक लेने के बाद में अन्ना लेजानवा से शादी कर ली जिनसे उनके दो बच्चे हुए।