नानी की इस फिल्म ‘दसरा’ का अर्थ विजयदशमी है और मूल रूप से तेलुगु में बनी यह फिल्म पीरियड एक्शन ड्रामा है। इसे श्रीकांत ओढेला ने लिखा और निर्देशित किया है। फिल्म में कीर्ति सुरेश लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आएंगी। फिल्म को लेकर अक्टूबर 2021 में अनाउंसमेंट किया गया था। तो वहीं, बॉलीवुड सिनेमा में अभिनेता अजय देवगन की फिल्म ‘भोला’ के साथ 30 मार्च को रिलीज होगी, जो साउथ मूवी ‘कैथी’ का हिंदी रीमेक है।
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए नानी कहते है की, 'असिस्टेंट डायरेक्टर से अधिकतर लोग सही तरह से व्यवहार नहीं करते। एक बार मुझे एक निर्देशक ने पूरी यूनिट के सामने लताड़ दिया था और कहा था कि तुम कभी अच्छे डायरेक्टर नहीं बन सकते। और यह बात मुझे काफी चुभी थी लेकिन मैं कुछ कह नहीं सका। मैंने इसके बाद सोच लिया था कि खुद को मैं एक दिन साबित करूंगा'। कहा जाता है कि नानी अब बड़े निर्देशकों के साथ फिल्म करना नहीं पसंद करते। लेकिन इस पर नानी का कहना है कि वे सिर्फ अच्छी स्क्रिप्ट देखते हैं। नए डायरेक्टर की भी यदि स्क्रिप्ट पसंद आती है तो उन्हें फिल्म करने में कोई दिक्कत नहीं।
तो वहीं फिल्म 'दशहरा' के टीजर और नानी के अंदाज को देखकर लोगों का कहना है कि ये साउथ की ही फिल्म 'पुष्पा' को टक्कर देने आ रही है। तो वहीं कुछ लोगों का यह कहना था की यह कुछ ‘पुष्पा’ जैसी और कुछ ‘केजीएफ’ जैसी लग रही है। इसे लेकर हाल ही एक इंटरव्यू में नानी का कहना था, ‘ऐसा नहीं है, यह मास मूवी है और जब लोग फिल्म देखेंगे तो इसकी कहानी अलग लगेगी'। हालांकि नानी का कहना था कि यह अच्छी बाती है कि दो बड़ी हिट मूवीज से ‘दसरा’ की तुलना हो रही है।
यह भी पढ़ें: इस तरह ‘तनु वेड्स मनु’ की हीरोइन बनीं कंगना रणौत, निर्माता विनोद बच्चन का दिलचस्प खुलासा