फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसा: साउथ इंडियन एक्ट्रेस शालू चौरसिया से बदमाश ने छीना मोबाइल, मुंह पर जड़ दिया जोरदार घूंसा

Mon, 15 Nov 2021 11:08 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
शालू चौरसिया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

टॉलीवुड एक्ट्रेस शालू चौरसिया के साथ मारपीट और लूटपाट का मामला सामने आया है। बदमाश ने न सिर्फ उनका मोबाइल छीन लिया बल्कि उन पर हमला भी किया है। जिसकी वजह से वह घायल हो गई हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


शालू चौरसिया के साथ ये घटना रविवार रात 8.30 बजे हैदराबाद के बंगारा हिल्स के केबीआर पार्क के पास हुई है। शालू जब अपने घर से बाहर टहलने के लिए निकली तो एक बदमाश उनके पास आया और उनसे पैसे और उनके फोन को देने के लिए कहा। शालू ने जैसे ही उस शख्स का विरोध किया तो उस उसने अभिनेत्री के मूंह पर जोरदार मुक्का मार दिया। इतना ही नहीं उनसे शालू पर पत्थर से भी हमला करने की कोशिश की और वह अभिनेत्री का फोन लेने में सफल हो गया।

इस हादसे के दौरान शालू सिर और आंख पर जख्म आए हैं, जिसके बाद उन्हें तुरंत ही अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे की सूचना पूलिस को दे दी गई है। पुलिस घटना स्थल के पास मौजूद सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। वहीं हैदराबाद के बंजारा हिल्स में पहले भी इस तरह की घटना हो चुकी हैं। इस जगह राज्य की सभी बड़ी हस्तियां, फिल्मी सितारे और राजनेता रहते हैं। कई लोगों के साथ टहलने के दौरान इस तरह की घटना को इंजाम दिया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें