फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sai Pallavi: फिल्म ‘रामायण’ से पहले साई पल्लवी पहुंची काशी विश्वनाथ मंदिर, सेना पर दे चुकी हैं अजीब बयान

Mon, 23 Dec 2024 12:31 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

साउथ एक्ट्रेस साई जल्द ही रणबीर कपूर के साथ फिल्म ‘रामायण’ की शूटिंग शुरू करने वाली हैं। फिल्म की शूटिंग से पहले वह वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर दर्शन के लिए पहुंची हैं। मंदिर की उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वारयल हो रही हैं।
विज्ञापन
काशी में मां अन्नपूर्णा के दर्शन करती हुईं साई पल्लवी - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण भारतीय एक्ट्रेस साई पल्लवी फिल्म ‘रामायण’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। इस फिल्म में वह रणबीर कपूर के साथ नजर आएंगी। फिल्म में साई, माता सीता की भूमिका में नजर आएंगी और रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में दिखेंगे। इस फिल्म को नितेश तिवारी निर्देशित कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अगले साल जनवरी में इस फिल्म की शूटिंग शुरू होने वाली है।

Diljit Dosanjh: दिलजीत के मुंबई कॉन्सर्ट में हुआ सबसे खराब एक्सपीरियंस, फैन ने सोशल मीडिया पर बताई आपबीती 

विज्ञापन

शूटिंग से पहले मंदिर पहुंची 
फिल्म ‘रामायण’ की शूटिंग शुरू होने से पहले एक्ट्रेस साई पल्लवी वाराणसी पहुंची हैं, वह काशी विश्वनाथ मंदिर गईं। सोशल मीडिया पर उनकी जो फोटो वारयल हो रही हैं, उसमें वह काशी में मां अन्नपूर्णा के दर्शन करती हुई दिखीं। तस्वीरों में उनके साथ परिवार के लोग भी शामिल नजर आए। साई पल्लवी पूरी तरह से भक्ति भाव में डूबी हुई नजर आईं। 

मां अन्नपूर्णा का प्रसाद लिया 
साई पल्लवी ने मां अन्नपूर्णा के सामने बैठकर प्रार्थना की। इसके बाद मंदिर के पंडित जी ने उन्हें मां अन्नपूर्णा का प्रसाद दिया। फिल्म ‘रामायण’ में माता सीता की भूमिका के लिए साई पल्लवी काफी मेहनत कर रही हैं, वह इस भूमिका को बेहतरीन तरीके से निभाने की इच्छा रखती हैं।

Prabhas: प्रशांत नील ने सुनाई 'सालार' पार्ट 2 की कहानी, बोले- 'प्रभास को नाटक की समझ है, वे अपनी राय...' 

विज्ञापन

साई पल्लवी - फोटो : इंस्टाग्राम

सेना पर दिया विवादित बयान 
इस साल साई पल्लवी साउथ की हिट फिल्म ‘आमरण’ में नजर आईं थी। यह फिल्म एक आर्मी ऑफिसर के शहीद होने और उसके परिवार की इमोशनल कहानी थी। इसी फिल्म के प्रमोशन से पहले साई पल्लवी का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह सेना पर विवादित बयान देती हुई दिखीं। इस कारण उनकी काफी आलोचना हुई। वह वीडियो में कहती हैं कि जिस तरह से भारत के लोग पाकिस्तानी लोगों के बारे में विचार रखते हैं, वैसे ही वहां के लोगों की भी सोच है कि हमारी सेना एक आतंकवादी समूह है। लेकिन हमारे लिए ऐसा नहीं है, मुझे यह हिंसा समझ में नहीं आती। इस बयान के बाद उन्हें खूब ट्रोल किया गया। कहा गया कि एक तरफ तो वह 'अमरण' जैसी फिल्म कर रही हैं और दूसरी तरफ इस तरह के बयान दे रही हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें