फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aishwarya Rai: बेटी आराध्या के साथ घूमने निकलीं ऐश्वर्या, एयरपोर्ट पर आईं नजर, क्या विदेश में मनाएंगी नया साल?

Mon, 23 Dec 2024 11:59 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Aishwarya Rai: आराध्या बच्चन के स्कूल फंक्शन के कुछ दिनों बाद ऐश्वर्या राय बेटी के साथ घूमने निकली हैं। दोनों को एयरपोर्ट पर साथ देखा गया।
विज्ञापन
ऐश्वर्या राय-आराध्या बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में आराध्या बच्चन के स्कूल फंक्शन में बच्चन परिवार एक साथ नजर आया। अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय ने एक साथ एंट्री ली। वहीं, अमिताभ बच्चन भी पोती का कार्यक्रम देखने पहुंचे और तालियां बजाते नजर आए। आराध्या के स्कूल फंक्शन के चार दिन बाद, अब क्रिसमस के मौके पर ऐश्वर्या राय अपनी बेटी के साथ घू्मने निकली हैं। दोनों को मैचिंग कपड़ों पर एयरपोर्ट पर साथ देखा गया। 

विज्ञापन

मां-बेटी ने जीता फैंस का दिल
ऐश्वर्या राय और आराध्या को एयरपोर्ट पर साथ देखा गया। दोनों ब्लैक कलर के आउटफिट्स में नजर आईं। हमेशा की तरह ऐश्वर्या अपनी बिटिया की सुरक्षा का ख्याल रखते हुए और उनका हाथ थामकर चलती नजर आईं। दोनों का यह वीडियो विरल भियानी के इंस्टाग्राम हैंडल से साझा किया गया है। इसके बाद सवाल किए जा रहे हैं कि ऐश और आराध्या छुट्टियां मनाने कहां गई हैं? साथ ही कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या नया साल दोनों विदेश में ही मनाएंगी?
 

यूजर्स कर रहे अलग-अलग कमेंट
इस वीडियो पर यूजर्स की दिलचस्प प्रतिक्रिया आ रही है। दोनों को साथ देख फैंस इनकी बॉन्डिंग की तारीफ कर रहे हैं। यूजर्स लिख रहे हैं, 'बच्चा कितना ही बड़ा हो जाए, लेकिन मां के लिए वह बच्चा ही रहता है। ऐश्वर्या जिस तरीके से आराध्या की केयर करती हैं, उनका अंदाज दिल जीत लेता है'। वहीं कुछ यूजर्स लिख रहे हैं, 'आराध्या अब टीन एज में हैं, ऐश्वर्या उनका हाथ पकड़ना कब छोड़ेंगी'?

ये खबर भी पढ़ें:
Box Office Report: बड़ा रिकॉर्ड बनाने की ओर बढ़ी 'पुष्पा 2', 'मुफासा'-'वनवास' ने बटोरे इतने करोड़
विज्ञापन

अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
तलाक की अफवाहों पर लगा विराम
हाल ही में बेटी आराध्या के स्कूल फंक्शन में अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या को साथ देखा गया। दोनों ने साथ में एंट्री ली और अभिषेक बच्चन इस दौरान ऐश्वर्या की काफी केयर करते दिखे। यह देखकर उन अफवाहों पर भी विराम लग गया, जिनमें दोनों के बीच अनबन के दावे किए जा रहे थे।

ये खबर भी पढ़ें:
Diljit Dosanjh: दिलजीत के मुंबई कॉन्सर्ट में हुआ सबसे खराब एक्सपीरियंस, फैन ने सोशल मीडिया पर बताई आपबीती
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें