फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vijay: विजय ने चेन्नई में होस्ट की इफ्तार पार्टी, टोपी पहने नमाज अदा करते दिखे अभिनेता, वीडियो वायरल

Fri, 07 Mar 2025 08:20 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Vijay: साउथ के सुपरस्टार विजय ने रमजान के पवित्र महीने के दौरान एक इफ्तार पार्टी का आयोजन किया। इस दौरान अभिनेता को नमाज अदा करते हुए भी देखा गया, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन
विजय - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ सुपरस्टार विजय ने शुक्रवार को चेन्नई में रमजान के पवित्र महीने के दौरान इफ्तार पार्टी का आयोजन किया। अभिनेता से नेता बने विजय टोपी पहने और शाम की नमाज अदा करते नजर आए, जबकि रोजा रखने वाले लोग अपना रोजा खोल रहे थे। विजय की तस्वीरें और वीडियो अब इंटरनेट पर वायरल हो गए हैं।

विज्ञापन

 

विजय का वीडियो वायरल
तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) के संस्थापक और प्रमुख विजय को सफेद रंग की पोशाक और सिर पर टोपी पहने देखा गया, जब वह अपने मुस्लिम भाइयों के साथ इफ्तार की पार्टी में शामिल हुए। रिपोर्ट्स के अनुसार, विजय ने पूरे दिन उपवास रखा और इस्लामी रीति-रिवाजों के अनुसार नमाज अदा की। इसके बाद उन्होंने इफ्तार की रस्मों में भाग लिया और हजारों स्थानीय लोगों के लिए दावत का आयोजन किया।

 

इमामों को भी मिला था आमंत्रण
इफ्तार पार्टी का आयोजन चेन्नई के रॉयपेटा में वाईएमसीए मैदान में उनकी पार्टी द्वारा किया गया था। इसमें भाग लेने के लिए 15 स्थानीय मस्जिदों के इमामों को आमंत्रित किया गया था और लगभग 3000 लोगों के लिए व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन

जन नायकन - फोटो : इंस्टाग्राम@actorvijay
विजय का वर्कफ्रंट
वहीं, बात करें विजय की आने वाली फिल्म के बारे में तो अभिनेता अपनी बहुप्रतीक्षित आखिरी फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। विजय फिलहाल एच. विनोत द्वारा निर्देशित अपनी आखिरी फिल्म 'जन नायकन' के शेड्यूल को पूरा कर रहे हैं। अभिनेता ने पुष्टि की है कि राजनीति में सक्रिय रूप से प्रवेश करने से पहले यह फिल्म इंडस्ट्री में उनका आखिरी प्रोजेक्ट होगा। फिल्म में विजय के साथ बॉबी देओल, पूजा हेगड़े, ममिता बैजू, प्रियामणि, गौतम वासुदेव मेनन, प्रकाश राज और नारायण प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
Ranveer Allahbadia: 'इंडियाज गॉट लैटेंट' विवाद में गुवाहाटी पुलिस के सामने पेश हुए रणवीर, कई घंटे चली पूछताछ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें