फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीकर कार चलाने पर फंसे एक्टर शक्ति वासुदेवन, मामला हुआ दर्ज

Wed, 09 Jan 2019 11:39 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
shakthi vasudevan - फोटो : social media
विज्ञापन
साउथ फिल्मों के कलाकार और फिल्ममेकर पी वासु के बेटे शक्ति वासुदेवन के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। उनपर शराब पीकर लापरवाही से कार ड्राइविंग करने का आरोप है। मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो यह मामला 9 जनवरी रात करीब 3 बजे है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रात 3 बजे शक्ति वासुदेवन तमिलनाडु के चूलैमेडु में तेज रफ्तार में कार चला रहे थे। शक्ति वासुदेवन के साथ कार में उनके दोस्त भी मौजूद थे। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि शराब के नशे में होने की वजह से शक्ति वासुदेवन की कार कंट्रोल से बाहर हो गई और दूसरी कार से जा टकराई। मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार में टक्कर लगने के बाद शक्ति वासुदेवन ने वहां से भागने की कोशिश भी की, लेकिन वहां उन लोगों ने उन्हें भागने का मौका नहीं दिया। वहीं घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शक्ति वासुदेवन और उनके दोस्त का मेडिकल करवाया, जिसके बाद पता चला कि इन दोनों ने शराब पी रखी थी। 

पुलिस ने सेक्शन 279 (लापरवाही से ड्राइविंग) और सेक्शन 185 (शराब पीकर कार चलाने) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि बाद में शक्ति वासुदेवन को जमानत पर छोड़ दिया गया है। वहीं हाल ही में पी वासु के बेटे शक्ति वासुदेवन से पहले फिल्ममेकर भारतीराज के बेटे मनोज, एक्टर विजयनकुमार और जय पर भी शराब पीकर कार चलाने का आरोप लगा है। आपको बता दें कि शिवलिंगा, 7 नातकल और थारकप्पू जैसी फिल्मों में काम किया है। वह साउथ की रियलिटी शो बिग बॉस में भी नजर आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें