फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

"एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा" का टाइटल ट्रैक रिलीज, सोनम को मिले राजकुमार

Tue, 08 Jan 2019 07:40 PM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Sonam Kapoor - फोटो : social media
विज्ञापन
अभिनेता अनिल कपूर, बेटी सोनम कपूर और राजकुमार राव की फिल्म "एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा" का पहला गाना रिलीज हो गया है। यह फिल्म का टाइटल सॉन्ग है। साल 1994 आई अनिल कपूर की फिल्म 1942: ए लव स्टोरी के गाने को रिक्रिएट किया गया है। गाने में सोनम कपूर और राजकुमार राव बेहद रोमांटिक केमेस्ट्री देखने को मिल रही है। 
विज्ञापन


"एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा" के टाइटल सॉन्ग के बोल गुरप्रीत सैनी ने लिखी हैं, वहीं दर्शन रावल और रोचक कोहली ने अपनी बेहद खूबसूरत आवाज में है। सोनम कपूर ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसे शेयर किया है। कुछ देर पहले रिलीज हुए इस गाने को दर्शक इतना पसंद कर रहे हैं कि यह सोशल मीडिया पर टॉप ट्रेंड में चल रहा है। "एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा" के टाइटल सॉन्ग को यूट्यूब पर लाखों लोग देख चुके हैं। 

टाइटल सॉन्ग के साथ ही मेकर्स ने फिल्म का नया पोस्टर भी रिलीज किया है। पोस्टर में राजकुमार और सोनम एक साथ नजर आ रहे हैं। खास बात यहा है कि मेकर्स ने पोस्टर को उल्टा कर के रिलाज किया है। बीते दिनों रिलीज हुआ फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को काफी पसंद आया है। खबरों की मानें तो सोनम कपूर की यह फिल्म एक रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा के साथ समलैंगिकता जैसे विषय पर आधारित है। 
विज्ञापन


"एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा" 1 फरवरी को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में अनिल कपूर, बेटी सोनम कपूर और राजकुमार राव के अलावा अभिनेत्री जूही चावला भी नजर आएंगी। इस फिल्म को शैली चोपड़ा ने डायरेक्ट और विधु विनोद चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें