फिल्म निर्माता सौन्दर्या रजनीकांत फिर से एक अहम फैसला लेने जा रही हैं। सौन्दर्या दूसरी बार शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। बता दें कि सैंदर्या, एक्टर और बिजनेसमैन विशागन वनंगमुडी से शादी कर रही हैं। शादी 11 फरवरी को चेन्नई के एक होटल में होगी।
इंग्लिश डेली के अनुसार, सौन्दर्या की शादी रजनीकांत के घर पर होगी। शादी में संगीत और मेहंदी के कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा, इसके लिए 9 से 11 फरवरी की तारीख तय की गई है। शादी से पूर्व घर में पूजा का भी आयोजन किया जाएगा। हाल ही में सौन्दर्या को एक मशहूर साड़ी की दुकान में देखा गया था। उस वक्त सौन्दर्या काफी खूबसूरत नजर आ रही थीं। सौन्दर्या और विशागन की सगाई पिछले साल हुई थी।
सौन्दर्या सुपर स्टार रजनीकांत की बेटी हैं। सैंदर्या फिल्म 'वीआईपी' को डायरेक्ट कर चुकी हैं, जबकि 'बाबा', 'शिवाजी' जैसी फिल्मों में ग्राफिक डिजाइनिंग का जिम्मा संभाल चुकी हैं। सौन्दर्या और विशागन की यह दूसरी शादी है। विशागन ने इससे पहले एक मैगजीन एडिटर से जबकि, सैंदर्या ने बिजनेसमैन से शादी की थी।