फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजनीकांत की बेटी का हुआ तलाक, सात महीने से पति से रह रही थीं अलग

Wed, 05 Jul 2017 02:41 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर
विज्ञापन
सौंदर्या रजनीकांत और आर अश्विन
विज्ञापन
सौंदर्या रजनीकांत और आर अश्विन का तलाक हो गया है। रजनीकांत की बेटी सौंदर्या ने पिछले साल डिवोर्स फाइल किया था।  इनकी शादी को सात साल हो चुके हैं और तलाक दोनों की सहमति से हुआ है।
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार ये दोनों सात महीने से अलग रह रहे थे। सौंदर्या इस मुद्दे को सोशल मीडिया पर भी उठा चुकी हैं और अपने फैंस से कहा था कि वो लोग उनकी निजी जिंदगी की इज्जत करें। दोनों का दो साल का बेटा है। अभी इसकी कस्टडी किसे दी जाएगी इस पर कोई खबर नहीं है।

तीन साल पहले अपनी शादी के बारे में सौंदर्या ने कहा था, 'धनुष और मेरे पापा की लाइफस्टाइल एक जैसी है। मेरी बहन को शादी के बाद ज्यादा मुश्किल नहीं हुई थी। लेकिन मुझे तीन साल बाद भी काफी दिक्कतें आ रही थीं और मैं अभी तक एडजस्ट ही कर रही थी क्योंकि अश्विन का लाइफस्टाइल एकदम अलग है।' 
विज्ञापन


वहीं बीच में ये भी कहा जा रहा था कि 'सौंदर्या रजनीकांत' का नाम भी इनके तलाक की वजहों में से एक हो सकता है क्योंकि उन्होंने शादी के बाद भी अपना नाम नहीं बदला।
सौंदर्या अपने नाम पर गर्व करती हैं। वो हमेशा इसी नाम के साथ जीना चाहती हैं। हालांकि पहले इस कपल ने इसे महज एक अफवाह बताया था लेकिन अब ये दोनों इस पर खुलकर बात कर रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें