फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शूटिंग के लिए साथ पहुंचे सलमान-शाहरुख, फोटो वायरल

Wed, 05 Jul 2017 01:27 PM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
विज्ञापन
शाहरुख खान
विज्ञापन
शाहरुख खान ने आनंद एल राय की अगली फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। हाल ही में फिल्म के सेट से एक फोटो वायरल हो रहा है जिसमें सलमान खान और शाहरुख खान साथ में नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन


दरअसल सलमान खान शाहरुख की इस फिल्म में कैमियों में नजर आने वाले हैं माना जा रहा है कि इसी के लिए वो सेट पर पहुंचे थे। हाल ही में रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म 'ट्यूबलाइट' में शाहरुख खान कैमियो में दिखाई दिए थे। 
बता दें कि सलमान खान इस फिल्म में एक गाने में नजर आने वाले हैं। ये पहली बार नहीं है जब सलमान खान शाहरुख की फिल्म में कैमियो में नजर आएंगे। इससे पहले सलमान का शाहरुख की फिल्म 'ओम शांति ओम'  के गाने में भी स्पेशल अपियरेंस था।
विज्ञापन
  कुछ दिनों पहले केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद की बेटी की शादी में भी साथ में नजर आए थे। फिल्म को लेकर दोनों के फैंस काफी उत्साहित हैं। अब सलमान और शाहरुख स्क्रीन शेयर करेंगे तो ये फैंस का उत्साहित होना तो बनता है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें