दिग्गज अभिनेता सौमित्र चटर्जी को कोरोना संक्रमित होने के बाद कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब खबर है कि बीते 24 घंटे में उनकी न्यूरोलॉजिक स्थिति गंभीर बनी हुई है।
अस्पताल ने मंगलवार रात को एक बयान जारी किया था जिसमें कहा गया कि अभिनेता के एमआरआई में कोई संरचनात्मक असामान्यता नहीं है। उनकी न्यूरोलॉजिक स्थिति पिछले 24 घंटे में खराब हो गई थी। यह उनके कोविड एंसेफैलोपैथी की वजह से है।