फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिनेता सूरज थापर आईसीयू में भर्ती, गोवा में धारावाहिक की शूटिंग कर लौटे थे मुंबई

Sat, 08 May 2021 05:40 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेता सूरज थापर आईसीयू में भर्ती
मुंबई पहुंचते ही बिगड़ी तबीयत
गोवा में कर रहे थे शूटिंग
 
विज्ञापन
सूरज थापर - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूरा देश कोरोना महामारी की दूसरी लहर से जंग लड़ रहा है। केंद्र और राज्य सरकारें इससे उभरने के लिए हर संभव प्रयास कर रही हैं। ऐसे में अब जानकारी आ रही है कि अभिनेता सूरज थापर आईसीयू में भर्ती है। अभिनेता को कोरोना संक्रमण है या नहीं अभी इसकी रिपोर्ट नहीं आई है। मिली जानकारी के अनुसार, अभिनेता सूरज थापर जैसे ही मुंबई पहुंचे उनकी तबीयत काफी बिगड़ गई और उन्हें फौरन आईसीयू में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


कोरोना महामारी की वजह से मुंबई में सभी शूटिंग बंद है और ऐसे में सूरज थापर गोवा में धारावाहिक 'शौर्य और अनोखी' की शूटिंग करने के लिए प्रतिदिन मुंबई से गोवा आ जा रहे थे। तीन दिन से सूरज को हल्का बुखार था लेकिन वो फिर भी काम कर रहे थे। 
 

हाल ही में जब सूरज थापर मुंबई पहुंचे तो उन्हें तेज बुखार हुआ और उनका ऑक्सीजन लेवल भी काफी कम हो रहा था। जिसके बाद उन्हें सीधा आईसीयू में भर्ती करवाया गया। उनकी कोरोना जांच हुई है, जिसकी रिपोर्ट अब तक नहीं आई है। इस दौरान उनकी बहन लगातार उनके साथ है।


विज्ञापन

सूरज थापर ने अब तक कई टीवी धारावाहिकों और फिल्मों में काम किया है। दर्शकों ने सूरज के अभिनय को 'ससुराल गेंदा फूल', 'एक नई पहचान' और ' छल-शह और मात' जैसे धारावाहिकों में काफी पसंद किया था। उनके फैंस उनकी जल्द सलामती के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें