फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: गोवा में चल रही शूटिंग पर सीएम ने लिया बड़ा फैसला, बिना इजाजत शूटिंग करने पर होगी कार्रवाई

Thu, 06 May 2021 04:13 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने लिया बड़ा फैसला
गोवा में चल रही शूटिंग को किया जायेगा बंद
कोरोना महामारी के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए रोकी गई शूटिंग

 
विज्ञापन
सीएम प्रमोद सावंत
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना महामारी की दूसरी लहर से पूरा देश जंग लड़ रहा है और इससे उभरने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें हर संभव कोशिश कर रही हैं। महाराष्ट्र में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए पहले ही लॉकडाउन लगा दिया गया था। जिसके कारण वहां फिल्मों और धारावाहिकों की शूटिंग रोक दी गई थी। ऐसे में रियलिटी शो हो या टीवी सीरीयल सबकी शूटिंग मुंबई से बाहर हो रही है। कुछ टीवी सीरीयल की शूटिंग गोवा में भी चल रही है, जिनकी वजह से गोवा में कोरोना बढ़ता जा रहा है। अब इस पर गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बड़ा फैसला लिया है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने गोवा में फिल्मों और शो की शूटिंग बंद का फैसला किया है। मिली रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोरोना महामारी के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए गोवा फॉरवर्ड पार्टी की तरफ से शूटिंग बंद करने की बात कही गई थी। लेकिन इससे पहले सीएम सावंत ने एंटरटेनमेंट सोसाइटी के अधिकारीयों की तुरंत मीटिंग लेते हुए पूरे गोवा में चल रही शूटिंग पर रोक लगाने का फैसला लिया है। 

फिल्म की शूटिंग
इस मीटिंग में गोवा एंटरटेनमेंट सोसाइटी के उपाध्यक्ष सुभाष फलदेसाई भी मौजूद थे। राज्य में गुरुवार छह मई से शूटिंग पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है और अगर कोई बिना इजाजत के शूटिंग करेगा तो उनपर कार्रवाई की जाएगी, ऐसा इशारा मुख्यमंत्री की तरफ से मीटिंग में दिया गया है।
विज्ञापन

फिल्म की शूटिंग
इस फैसले के बाद गोवा में चल रहे 'कुंडली भाग्य', 'कुमकुम भाग्य', 'मोलकी' जैसे धारावाहिकों की मुश्किलें बढ़ती हुई दिख रही है। हाल ही में गोवा फॉरवर्ड पार्टी के प्रेजिडेंट और फटोरडा के एक्स एमएलए विजय सरदेसाई ने एक रियलिटी शो की शूटिंग रोक दी थी। गोवा के मडगाव के फटोरडा में चल रहे कलर्स मराठी के ‘सुर नवा ध्यास नवा’ नाम के सिंगिंग रियलिटी शो की शूटिंग विजय सरदेसाई ने बंद कर दी। विजय सरदेसाई का कहना है कि गोवा के रविंद्र भवन में हो रही इस शूटिंग को वो चाहकर भी नहीं रोक सकते क्योंकि इन्हे सरकार ने इजाजत दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें