फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mouni Roy-Suraj Nambiar: शादी के बाद पहली बार पति सूरज नांबियार संग दिखीं मौनी रॉय, लाल बनारसी साड़ी पहन खींचा सबका ध्यान

Sun, 30 Jan 2022 11:37 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मौनी रॉय सूरज नांबियार संग शादी के बंध चुकी हैं। दोनों ने गोवा में शानदार अंदाज में शादी रचाई। वहीं, अब दोनों मुंबई आ गए हैं। दोनों को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। 
विज्ञापन
मौनी रॉय सूरज नंबियार वेडिंग - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पॉपुलर एक्ट्रेस मौनी रॉय अपने बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार संग शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। मौनी और सूरज ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों के बीच 27 जनवरी को गोवा में शादी रचाई। दोनों की शादी की तस्वीरें और वीडियोज इंटरनेट पर खूब वायरल हुईं। फैंस ने भी मौनी रॉय और सूरज नांबियार की वेडिंग तस्वीरों को खूब पसंद किया। वहीं, अब मौनी रॉय और सूरज नांबियार शादी के बाद पहली बार सार्वजनिक रूप से एक साथ दिखाई दिए। दोनों शादी के बाद गोवा से मुंबई आ गए हैं। इस दौरान मौनी रॉय और सूरज नांबियार को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। दोनों एक साथ मुस्कुराते हुए काफी सुंदर लग रहे थे।

विज्ञापन

मौनी रॉय सूरज नंबियार - फोटो : सोशल मीडिया
मौनी रॉय और सूरज नांबियार की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। इसमें मौनी रॉय नई नवेली दुल्हन के रूप में काफी सुंदर लग रही हैं। मौनी ने लाल बनारसी सिल्क की साड़ी पहनी हुई है। इसके साथ एक्ट्रेस ने मैचिंग ब्लाउज और भारी ईयररिंग्स पेयर किए हैं, जिसमें मौनी रॉय किसी परी से कम नहीं लग रही हैं। मौनी ने अपने लुक को मांग में सिंदूर, खुले बाल और मेकअप से कंप्लीट किया। इस मौके पर सूरज भी काफी हैंडसम लग रहे हैं। उन्होंने व्हाइट सिल्क एथनिक आउटफिट पहन रखा है।

मौनी रॉय - सूरज नांबियार - फोटो : सोशल मीडिया
मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने दो रीति-रिवाज में शादी रचाई थी। मौनी बंगाली और सूरज दक्षिण भारत से ताल्लुक रखते हैं। इसी वजह से दोनों ने पहले मलयाली और फिर बंगाली रीति रिवाज के अनुसार शादी रचाई, जिसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। मौनी ने मलयाली शादी में लाल बॉर्डर की सफेद साड़ी पहनी, जिसके साथ एक्ट्रेस ने लाइट मेकअप के साथ सिंपल लुक कैरी किया। वहीं, बंगाली शादी मौनी लाल रंग के जोड़े में परी लग रही थीं।  
विज्ञापन

मौनी रॉय - फोटो : सोशल मीडिया
शादी के बाद मौनी रॉय ने अपने दोस्तों को एक पार्टी दी, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। इस वीडियो में मौनी रॉय धमाकेदार अंदाज में डांस करती नजर आई थीं। वायरल वीडियो में मौनी रॉय अपनी गर्ल गैंग के साथ टेबल के ऊपर चढ़कर डांस कर रही थीं। इस दौरान मौनी रॉय ब्लैक और व्हाइट स्ट्रिप लॉन्ग गाउन में काफी सुंदर लग रही थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें