फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द आपके सामने होगी सच्चाई: ऋतिक रोशन

Mon, 27 Jun 2016 04:47 PM IST
बीबीसी
विज्ञापन
अभिनेता ऋतिक रोशन - फोटो : BBC
विज्ञापन
अभिनेता ऋतिक रोशन और अभिनेत्री कंगना रनौत के बीच का कानूनी झगड़ा कुछ दिनों से लग रहा था कि अब खत्म हो गया हो लेकिन सच बात तो ये है कि ऐसा हुआ नहीं है ऋतिक ने 16वें आईफा सम्मान समारोह में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि ''वे अपने पीछे कुछ नहीं छोडेंगे, बहुत जल्दी ही सच्चाई सबके सामने होगी'' ऋतिक ने अभी तक इस पूरे मामले में चुप्पी साधे रखी थी।
विज्ञापन


पत्रकारों ने बातचीत के दौरान उनसे इस विवाद के बारे में पूछा कि 'क्या वो उससे आगे निकल गए हैं?' उन्होंने बड़ी ही संजीदगी से कहा ''मैंने कुछ भी पीछे नहीं छोड़ा है, और बहुत जल्दी ही सबकुछ आप सब के सामने भी होगा''
विज्ञापन

मैं कोई 'मंद बुद्धि किशोर' नहीं है, कि माफी मांगू

अभिनेत्री कंगना रनौत - फोटो : BBC
कंगना और ऋतिक के बीच कड़वाहट इस साल जनवरी में उस समय सामने आई जब कंगना ने एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में उन्हें ''सिली एक्स'' कहा था। मामले ने तब तूल पकड़ लिया था।

जब दोनों ही कलाकारों ने एक दूसरे को क़ूनूनी नोटिस भेजा ऋतिक ने तो यह भी कहा था कि कंगना उनसे 'सॉरी' कहें और कंगना ने यह कह कर ऐसा करने से मना कर दिया था कि वह 'मंद बुद्धि किशोर' नहीं है, कि माफी मांगे और उन्होंने मामले को सुलझाने की ऋतिक को चेतावनी देते हुए नोटिस भेजा था कि वे या तो अपना कानूनी नोटिस वापस लें या फिर आपराधिक मामले के लिए तैयार रहें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें