फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनू वालिया के साथ हुई छेड़छाड, अंजान शख्स भेजता था आपत्तिजनक वीडियो

Sat, 04 Mar 2017 04:45 PM IST
amarujala.com- Written by : भ्ाावना श्ार्मा
विज्ञापन
sonu walia
विज्ञापन
फिल्‍म 'खून भरी मांग' में काम कर चुकीं एक्ट्रेस सोनू वालिया के साथ छेड़छाड़ की गई है। उन्होंने इसके खिलाफ मुंबई के बंगुर नागर पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज करवाई है। सोनू ने अपनी शिकायत में बताया कि कोई अनजान शख्स उन्हें कई दिनों से मोबाइल पर आपत्तिजनक वीडियो भेज रहा है। 
विज्ञापन


53 साल की यह एक्ट्रेस मुंबई के मलाड में रहती हैं। उन्होंने शुक्रवार को पुलिस में मामला दर्ज करवाया। सोनू के अनुसार, कोई शख्स उन्हें फोन कर भद्दी बातें करता है। साथ ही आपत्तिजनक वीडियो भी भेजता है। वो करीब एक हफ्ते से ये सब कर रहा था। तब सोनू ने परेशान होकर पुलिस के पास गईं।
 
विज्ञापन

sonu walia
पुलिस ने बताया कि सोनू ने उस शख्स को कई बार मना किया लेकिन उसकी ये हरकतें बढ़ती ही जा रही थीं। वो अलग-अलग नंबर से कॉल कर उन्हें परेशान करता था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

बता दें कि सोनू आखिरी बार साल 2013 में फिल्म 'रॉक इन लव' के फर्स्ट लुक लॉन्च पर नजर आई थीं। साल 1985 में मिस इंडिया ब्यूटी पेगमेंट की विनर रह चुकी हैं। उन्होंने महाभारत में महारानी चित्रांगदा का भी किरदार निभाया था। साथ ही कई टीवी सीरियल में भी अपनी अदाकारी के जलवे बिखेर चुकी हैं। फिलहाल उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं चल रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें