अली गोनी ने भी किया आलिया का समर्थन
इससे पहले अभिनेता अली गोनी ने भी आलिया का बचाव करते हुए ट्रोलर्स की आलोचना की थी। इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में अली ने लिखा, ‘यह दुखद है जब हमारे ही लोग किसी ऐसे व्यक्ति को नीचा दिखाने की कोशिश करते हैं, जिसने भारत को वैश्विक मंच पर लाने के लिए इतनी मेहनत की है। आलिया भट्ट ने उन ऊंचाइयों को छुआ है, जिनका कई लोग सिर्फ सपना देखते हैं। उन्होंने कान में हमारे देश का प्रतिनिधित्व गरिमा और गर्व के साथ किया।’
आलिया ने दिया ट्रोलर को जवाब
इस बीच आलिया भट्ट ने खुद भी सोशल मीडिया पर एक ट्रोलर को सीधे जवाब दिया। उन्होंने कान फिल्म फेस्टिवल में पहनी अपनी आइवरी सिल्क साड़ी-गाउन की एक वीडियो शेयर की। आलिया की इस पोस्ट एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘कितनी अफसोस की बात है, किसी ने आपको नोटिस नहीं किया।’
इस कमेंट पर आलिया ने यूजर को शानदान जवाब दिया। एक्ट्रेस ने लिखा, ‘क्यों अफसोस की बात है? आपने मुझे नोटिस किया।’ आलिया का ये रिप्लाय तुरंत ही वायरल हो गया।