फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonu Sood: बेटी के लिए गाना गुनगुना रही थी मां, वीडियो देख सोनू सूद ने दे दिया इतना बड़ा ऑफर

Sat, 28 Jan 2023 12:12 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

वीडियो में महिला बेहद सुरीली आवाज में गाना गा रही है। यह वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है और लोग भी इसे जमकर शेयर कर रहे हैं। अभिनेता सोनू सूद ने भी इसी वीडियो को साझा करते हुए अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा है- नंबर भेजिए मां फिल्म के लिए गाना गाएगी।
विज्ञापन
Sonu sood - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद कोरोना वायरस महामारी के दौरान कई लोगों के लिए मसीहा बनकर उभरे थे। उस दौरान उन्होंने कई लोगों को उनके घरों तक सही सलामत पहुंचाया था। वह अक्सर अपने काम को लेकर चर्चा में रहते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला गाना गाते हुए दिख रही है। उस महिला का गाना इतना वायरल हुआ कि अभिनेता सोनू सूद ने भी उसे अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा किया। 

विज्ञापन


सोनू सूद ने दिया फिल्म में गाने का ऑफर
दरअसल, इस वीडियो में महिला बेहद सुरीली आवाज में गाना गा रही है, जिसके बाद यह वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है और लोग भी इसे जमकर शेयर करते हुए दिख रहे हैं। इस वीडियो में एक महिला चूल्हे पर रोटियां बनाते हुए नजर आई। उस महिला की बेटी उससे गाना गाने को कहती है, जिसके बाद शुरुआत में वह मना करती है। हालांकि, बेटी के कहने पर वह तेरे नैना सावन भादो गाना गाती है। महिला की आवाज किसी बड़े संगीतकार की तरह है। यह वीडियो ट्विटर पर साझा किया गया है। जिस पर कैप्शन में लिखा है- इससे सुरीली संभव है क्या, एक मां बेटी की इच्छा पर गा रही है। वहीं, अभिनेता सोनू सूद ने भी इसी वीडियो को साझा करते हुए अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा है- नंबर भेजिए मां फिल्म के लिए गाना गाएगी। 
 

लोग कर रहे कमेंट्स
इस वीडियो के वायरल होने के बाद अभी तक हजारों की संख्या में व्यूज मिल चुके हैं। इस वीडियो पर लगातार लोग कमेंट्स करते हुए नजर आ रहे हैं। लोग महिला की तारीफ में कमेंट कर रहे हैं। आपको बता दें कि इससे पहले भी सोनू सूद कई लोगों की मदद कर चुके हैं और उन्हें आगे बढ़ाते हुए नजर आए हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढ़ें-Pathaan World Wide Collection: तीन दिन में कमाई 300 करोड़ पार, पूरी दुनिया ने किया 'पठान' को सलाम
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें