सोनू सूद ने कंगना रनौत की फिल्म 'मणिकर्णिका:झांसी की रानी' में काम नहीं करने का निर्णय लिया है। अभिनेता के प्रवक्ता ने आज यह जानकारी दी। प्रवक्ता के अनुसार सोनू अभी रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिम्बा' की शूटिंग कर रहे हैं और उनसे कंगना ने मणिकर्णिका के कुछ हिस्सों की फिर से शूटिंग के लिए कहा था।
45 वर्षीय अभिनेता रणवीर सिंह के मुख्य किरदार वाली इस फिल्म के लिए दाढ़ी बढ़ाए हुए हैं जबकि मणिकर्णिका के लिए उन्हें क्लीन शेव होने के लिए कहा गया। बता दें 'मणिकर्णिका' में सोनू मराठा वारियर सदाशिव राव भाऊ का किरदार निभा रहे थे।
सोनू ने फिल्म निर्माता से "सिम्बा" की अपनी शूटिंग पूरी कर लेने के बाद "मणिकर्णिका" के हिस्सों की फिर से शूटिंग के लिए कहा, लेकिन बात नहीं बनी और उन्होंने इसे छोड़ने का निर्णय लिया।