जवाब देते हुुए सोनू ने ट्वीट किया "वाराणसी के नाविकों के घर में कल फिर से खुशी की लहर जरूर दौड़ेगी। जब भविष्य में घाट पर मैं आऊं तो नाव में घुुमा जरूर देना। आपका परिवार मेरा परिवार है। "
दरअसल, कोरोना संकट की वजह से आर्थिक तंगी के शिकार लोगों की मदद के लिए लोग अपने स्तर से प्रयास कर रहे हैं। ऐसे लोगों की फेहरिस्त में जो नाम सबसे आगे है, वो हैं अभिनेता सोनू सूद। पूरे लॉकडाउन में चाहे लोगों को उनके घर पहुंचाना हो, या किसी के लिए भोजन उपलब्ध कराना हो। सोनू को ट्वीट करके जानकारी दीजिए और कुछ घंटों में आपकी समस्या हल हो जाएगी।