फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजान विवादः सोनू के समर्थन में आए उनके गुरु गुलाम मुस्तफा, कहा- मेरा शिष्य ऐसा नहीं

Sat, 22 Apr 2017 06:12 PM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
विज्ञापन
सोनू के गुरु उस्‍ताद गुलाम मुस्‍तफा खान
विज्ञापन
अजान मामले में विवादित ट्वीट करने के बाद विवादों के घेरे में आए बॉलीवुड गायक सोनू निगम को लोगों की आलोचनाओं से लेकर मौलवी के फतवों तक,सभी के गुस्से का शिकार होना पड़ा है। हालांकि परेशानी के इस समय में सोनू को अब उनके ‘गुरु’ का साथ मिल गया है।
विज्ञापन


सोनू को तालीम देने वाले उस्‍ताद गुलाम मुस्‍तफा खान ने ट्वीट कर कहा है कि उनका शिष्य सोनू सबका सम्‍मान करता है।

उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'मीडिया लगातार मुझसे संपर्क करके सोनू निगम के अजान मामले पर किए ट्वीट के बारे में मेरी राय जानना चाहती है। वह मेरा स्‍टूडेंट है और मेरे बेटे की तरह है। मैं उसे जानता हूं, वह किसी को चोट नहीं पहुंचा सकता। वह सबका सम्‍मान करता है। @sonunigam @namratagupta @rabbanimk Media has been approaching me to know my point of view about sonu nigam tweet! — Ghulam Mustafa Khan (@iUGMK) April 21, 2017
विज्ञापन
@sonunigam @namratagupta @rabbanimk He is my student and like my son.I know him,he wont hurt anyone .He respects all. — Ghulam Mustafa Khan (@iUGMK) April 21, 2017 उसकी बातों का गलत मतलब न निकाला जाए और ना ही धर्म को बीच में लाया जाए। उसने मंदिर और गुरुद्वारे जैसी धार्मिक जगहों पर लाउडस्‍पीकर के इस्‍तेमाल पर भी सवाल उठाये है जो कि शब्‍दों की सीमा के चलते एक ट्वीट में पोस्‍ट नहीं किया जा सकते। @sonunigam @namratagupta @rabbanik  Lets not misinterpret and give religious tinge.He questiones the use of lodspeaker in religious places — Ghulam Mustafa Khan (@iUGMK) April 21, 2017 @sonunigam @namratagupta @rabbanimk which cant be posted in one https://t.co/otyDSOV6aQ I m posting in continuation of so many tweets — Ghulam Mustafa Khan (@iUGMK) April 21, 2017 उन्होंने कहा जैसे मैं भी अपनी बात समझाने के लिए उसे कई ट्वीट्स में पोस्‍ट कर रहा हूं। उन्होंने कहा यदि फिर भी किसी को लगता है कि सोनू की बातों से किसी की धार्मिक भावनाएं आहत हुई है तो सोनू की सफाई के बाद उन्हें उसे माफ कर देना चाहिए।  @sonunigam @namratagupta @rabbanimk & even if every1 feels  he has hurted d religious sentiments dey shud forgive him after clarifications — Ghulam Mustafa Khan (@iUGMK) April 21, 2017 ये भी पढ़े-  अजान विवाद: मोदी और सलमान के इन वीडियो से सबक लें सोनू
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें