फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट्स को लेकर सोनू निगम ने फैंस को किया आगाह, बोले- तुरंत ब्लॉक और रिपोर्ट करें

Mon, 21 Apr 2025 11:08 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sonu Nigam: सोनू निगम ने हाल ही में इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए फैंस को फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट को लेकर आगाह किया है। आइए जानते हैं कि उन्होंने पोस्ट में क्या लिखा है?
विज्ञापन
सोनू निगम भी हो चुके हैं हमले के शिकार - फोटो : इंस्टाग्राम@sonunigamofficial
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मशहूर गायक सोनू निगम ने अपने फैंस को सोशल मीडिया पर हो रही धोखाधड़ी के खिलाफ सावधान रहने की अपील की है। हाल ही में उन्हें पता चला कि कुछ लोग उनके नाम का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं और खुद को उनकी मैनेजमेंट टीम का हिस्सा बता रहे हैं। इस गंभीर मुद्दे को लेकर सोनू ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा कर फैंस से सतर्क रहने को कहा।

विज्ञापन

Nani: रिलीज से पहले निर्माताओं ने जारी किया फिल्म 'HIT 3 का एक और पोस्टर, नानी का दमदार लुक देख फैंस हो गए खुश

सोनू निगम ने पोस्ट के जरिए की ये अपील
सोमवार रात को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर सोनू ने एक पोस्ट में लिखा, "मुझे पता चला है कि कोई मेरी पहचान का गलत इस्तेमाल कर रहा है। मेरी टीम की ओर से कभी भी किसी से संपर्क नहीं किया गया। अगर कोई मेरे मैनेजमेंट का होने का दावा कर आपसे बात करता है, तो सावधान रहें!"  सोनू ने यह भी साफ किया कि वह पिछले आठ साल से एक्स पर सक्रिय नहीं हैं। इसके बावजूद उनके नाम से कई फर्जी अकाउंट चल रहे हैं, जो भ्रामक और विवादित कंटेंट फैला रहे हैं। उन्होंने फैंस से कहा, "अगर आपको मेरे नाम से कोई फर्जी अकाउंट या मैसेज दिखे तो कृपया उसे तुरंत ब्लॉक करें और रिपोर्ट करें।"
Kesari 2: क्यों 'केसरी' जितनी सफल नहीं हुई ‘केसरी 2’? पहले चार दिन की कमाई में बड़ा फर्क, यहां जाने पांच कारण

फैंस का जताया आभार
सोनू ने उन लोगों का शुक्रिया अदा किया जिन्होंने इस समस्या को उनके सामने लाया। उन्होंने लिखा, "मेरे विस्तृत परिवार यानी आप सभी फैंस का शुक्रिया, जो मेरे साथ हैं और इस मुद्दे को समझ रहे हैं।"
विज्ञापन

श्रेया घोषाल भी हो चुकी हैं शिकार
सोनू का यह मामला ऐसे समय में सामने आया है, जब पिछले महीने मशहूर गायिका श्रेया घोषाल का एक्स अकाउंट हैक हो गया था। हालांकि, श्रेया ने प्लेटफॉर्म की मदद से अपने अकाउंट को वापस हासिल कर लिया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें