फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘15 साल बाद मेरे घर आया…’, सोनू निगम ने अरिजीत सिंह संग मुलाकात की अनदेखी तस्वीरें की साझा; फैंस खुशी से झूमे

Thu, 09 Apr 2026 11:21 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sonu Nigam And Arijit Singh Unseen Pictures: अरिजीत सिंह मुंबई और प्लेबैक सिंगिंग की दुनिया से दूर अपने होमटाउन में रह रहे हैं। हाल ही में वह सिंगर सोनू निगम के घर पहुंचे। इस मुलाकात से जुड़ी खास बातें और तस्वीरें, सोनू निगम ने फैंस के साथ शेयर की हैं।
विज्ञापन
सोनू निगम ने अरिजीत सिंह के साथ मुलाकात की यादें की साझा - फोटो : इंस्टाग्राम@sonunigamofficial
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिंगर सोनू निगम और अरिजीत सिंह बरसों से एक-दूसरे को जानते हैं। जब सिंगर अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग को अलविदा कहने की बात कही थी तो सोनू निगम काफी दुखी हुए। हाल ही में इस दोनों लीजेंड सिंगर्स की मुलाकात हुई। इस खास मुलाकात की कुछ तस्वीरें और बातें सोनू निगम ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट पर साझा की है। इन्हें फैंस ने भी पसंद किया है। कमेंट सेक्शन में रिएक्शन भी दिए हैं। 

विज्ञापन

सोनू निगम और अरिजीत सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम@sonunigamofficial

15 साल बाद सोनू निगम के घर आए अरिजीत सिंह 
सोनू निगम अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट पर सिंगर अरिजीत सिंह के साथ कई तस्वीरें साझा की है। एक फोटो में अरिजीत उन्हें पौधा उपहार में दे रहे हैं। इस पोस्ट के साथ सोनू निगम ने कैप्शन में लिखा, ‘13 जनवरी 2026 को प्यारा अरिजीत मेरे घर आया। लगभग 15 साल बाद वह मेरे घर आया है। इतने वर्षों में उसकी यात्रा पर मुझे बहुत गर्व होता है। वह अच्छी तरह जानता है कि मैं उससे कितना प्यार करता हूं। 

विज्ञापन

सोनू निगम और अरिजीत सिंह की मुलाकात की तस्वीरें - फोटो : इंस्टाग्राम@sonunigamofficial
साथ में गुनगुनाए गीत 
आगे अपनी पोस्ट में सोनू निगम लिखते हैं, ‘वह जो पौधा लाया था, उससे मेरा मंदिर सज गया है। फिर मेरा छोटा जीनियस शाश्वत और मैजिक भी आ गए, जिससे और भी ज्यादा प्यार बरसा सकें। हो सकता है मैं शाश्वत का वह परफॉर्मेंस शेयर करूं, जिसमें वह सीटी बजाकर हम सबको 'सूना-सूना' गाना सुना रहा था। यह नजारा बहुत ही प्यारा है। लेकिन इस बारे में मैं बाद में फैसला लूंगा। देखते हैं कि कितने लोग इसे देखना चाहते हैं।’ 


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें