मृणाल ठाकुर और आदिवी शेष स्टारर ‘डकैत: एक प्रेम कथा’ इस शुक्रवार यानी 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। रिलीज से एक दिन पहले फिल्म की स्क्रीनिंग रखी गई। इसमें बी-टाउन के तमाम सितारों ने शिरकत की। इसके अब वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हैं।
स्टाइलिश अंदाज में पहुंचीं तमन्ना भाटिया
अभिनेत्री व मृणाल ठाकुर की दोस्त तमन्ना भाटिया ‘डकैत’ की स्क्रीनिंग पर पहुंचीं। ब्लैक लॉन्ग स्कर्ट पर व्हाइट ब्लेजर डाले तमन्ना काफी स्टाइलिश लुक में नजर आईं। इस दौरान उन्होंने मृणाल और आदिवी शेष के साथ कैमरे के सामने पोज भी दिए। इस दौरान तमन्ना और मृणाल गुफ्तगूं करती भी दिखीं।
टीवी एक्ट्रेस रोशनी वालिया भी हुईं शामिल
टीवी से फिल्मों का सफर तय करने वाली अभिनेत्री रोशनी वालिया भी अपनी दोस्त मृणाल ठाकुर की फिल्म की स्क्रीनिंग में नजर आईं। रोशनी ग्रीन कलर की स्टाइलिश ड्रेस में स्क्रीनिंग में शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने पैप्स के साथ मस्ती करते हुए पोज भी दिए।