सोनू के सम्मान में बैठे रहे यात्री
इस खास वीडियो को सोनू ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को साथ साझा किया। अपने पोस्ट किये गए वीडियो के साथ सोनू निगम ने इसे खूबसूरत कैप्शन दिया। उन्होंने लिखा, ‘सीट बेल्ट का साइन बंद हो चुका है और फिर भी वे बैठे हुए हैं, इससे साफ पता चलता है कि वह शो टाइम का इंतजार कर रहे हैं। ऐसा प्यार, जो सिर्फ सपनों में होता है। आप सभी का शुक्रिया।’
सोनू निगम के बेटे नेवान का डेब्यू
- फोटो : सोशल मीडिया
बेटे निवान पर की थी बात
बीते दिनों सोनू निगम ने बेटे निवान के बारे में एक भावुक पोस्ट किया था। उन्होंने लिखा, ‘एक गोल-मटोल छोटे बच्चे से लेकर फिट और दुबले-पतले युवा बनने तक का उसका सफर शानदार रहा है। कभी वह अपने पिता के सामने गाना गाने में भी बहुत शर्माता था, लेकिन आज वह अपने शानदार वोकल कोच से सीखी गई एक्सरसाइज रोजाना 16 घंटे तक करता है। इतना ही नहीं, वह मशहूर म्यूजिक प्रोड्यूसर पू बेयर के साथ स्टूडियो में एक ही टेक में रिकॉर्डिंग भी कर रहा है। निवान ने हमारे परिवार को बहुत खुश और आभारी महसूस कराया है।'
सोनू निगम का वर्कफ्रंट
सोनू निगम के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने फिल्म 'बंटवारा 1947' के गाने 'तब्बसुम' को अपनी आवाज दी है। इस गाने को एआर रहमान ने कंपोज किया है, जबकि इसके बोल जावेद अख्तर ने लिखे हैं। इसके अलावा सोनू ने फिल्म 'प्रहार: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ उज्ज्वल निकम' के गाने 'तुझ में बसी मेरी जान' को भी गाया है। इस गाने का संगीत प्रीतम ने तैयार किया है और इसके बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं।