फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनी लियोनी की लीला में ये क्या कर रहे है सोनू निगम?

Sat, 28 Feb 2015 03:47 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
सनी लियोनी की फिल्म एक पहेली लीला के साथ अब सोनू निगम का भी नाम जुड़ गया है। सोनू के एक सुपरहिट गाने को फिल्म का हिस्सा बनाया जा रहा है।
विज्ञापन


1999 में सोनू निगम के गाने "दीवाना तेरा" ने धूम मचा दी थी। यही गाना अब एक बार फिर से धूम मचाने के लिए तैयार है वो भी सनी लियोनी की फिल्म में। टीओआई की खबर के अनुसार सनी की फिल्म एक पहेली लीला में इस गाने के वर्जन को ढाला जाएगा अर्जित सिंह की आवाज में।
विज्ञापन


गाना जय भानुशाली और सनी लियोनी पर फिल्माया जाएगा। जिसे मीट ब्रदर्स कंपोज करेंगे। फिल्म के अभिनेता जय भानुशाली एक संघर्षशील गायक का रोल निभा रहे हैं।

जय के अनुसार गाना फिल्म की शुरुआत में आएगा। वैसे इससे पहले जय भानुशाली और सूरवीन चावला पर 'हेट स्टोरी2' में एक पुराने गीत"आज फिर तुम पर प्यार आया है" का लेटेस्ट वर्जन फिल्माया गया था जो सुपरहिट साबित हुआ था।
विज्ञापन


क्या सोनू के गाने पर जय और अर्जित की जुगलबंदी सनी लियोनी की फिल्म में भी वही जादू दोहरा पाएगी? ये गाना आने के बाद ही पता चलेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें