निर्देशक मुक्ता सुंदर की फिल्म 'पैसा हो पैसा' का पोस्टर जारी कर दिया गया है। फिल्म में ध्रुव भंडारी और मदालसा शर्मा मुख्य भूमिकाओं में हैं।
फिल्म को काफी हद तक मिस्टर इंडिया फिल्म की नकल बताया जा रहा है। मूवी में एक मध्यमवर्गीय परिवार के युवक को कमाई के फेर में पड़ते दिखाया जाएगा।
जो कम समय में अधिक से अधिक कमाई करना चाहता है। इस शार्टकट कमाई के लिए वह एक ऐसे कैमिकल का इस्तेमाल करता है जिससे चीजें और इंसान दोनों गायब हो जाते हैं।
इसमें मदालसा, ध्रुव की मदद करती है। मदालसा शर्मा तमिल और तेलुगू फिल्मों में काम करती आ रही हैं। फिल्म का पोस्टर काफी आकर्षक है। जिसमें हीरो-हीरोइन के आसपास रुपए उड़ते दिख रहे हैं। इसके अलावा मिस्टर इंडिया के स्टाइल में एक गायब होता युवक भी पोस्टर में दिख रहा है।