90 के दशक और 2000 के दशक की शुरुआत में सोनू निगम बॉलीवुड के सबसे बॉलीवुड के सबसे फेमस गायकों में से एक थे। उन्होंने ये दिल दीवाना (परदेस से), साथिया (साथिया से), सतरंगी रे (दिल से), संदेशे आते हैं (बॉर्डर से) और तन्हाई (दिल चाहता है) जैसे गानों से संगीत प्रेमियों को खुश किया है। आज भी उनके गानों को लोग बेहद पसंद करते हैं। वर्ष 1997 में 'परदेस' के बाद उन्होंने सुपरस्टार शाहरुख खान के लिए कई गानों में अपनी आवाज दी है। उन्होंने बताया कि अभिनेता शायद ही कभी अपनी फिल्मों के लिए गायकों का चयन करने के लिए प्रतिस्पर्धा करते हैं।
'जवान' से शाहरुख-दीपिका की AI तस्वीरें वायरल
शाहरुख खान के लिए कहा यह बात
हाल ही में सोनू निगम ने एक बातचीत के दौरान खुलासा करते हुए कहा, 'मुझे नहीं लगता कि वह अपनी फिल्मों में गायकों से लड़ते हैं या हस्तक्षेप करते हैं। अगर ऐसा होता तो मैं अभी भी शाहरुख खान के लिए गा रहा होता। वह सोचते हैं कि यह संगीतकार या निर्देशक का विभाग है। सबसे अच्छा वह जो कर सकते हैं वह है अपनी प्राथमिकता देना, लेकिन वह किसी के लिए नहीं लड़ते हैं।'
Shehnaaz Gill: 'किसी किताब को उसके कवर से मत आंकिए', शहनाज ने निर्माताओं से क्यों कही जोखिम उठाने की बात?
हाल ही में इन फिल्मों के लिए गाया गाना
सोनू निगम ने हाल ही में आदिपुरुष, लाल सिंह चड्ढा, मिशन मजनू और शहजादा जैसी फिल्मों के लिए गाना गाए हैं। उन्होंने बताया कि 'लाल सिंह चड्ढा' में उन्हें कैसे गाने को मिला। गायक ने कहा, 'आमिर खुद फिल्म के निर्माता थे, इसलिए उन्होंने सोचा कि यह गाना मेरा होना चाहिए।'
इंस्टाग्राम पर इन सितारों के हैं सबसे ज्यादा फॉलोअर
एक वक्त इंडस्ट्री में अकेले पड़ गए थे सोनू
बता दें कि एक वक्त ऐसा था, जब सोनू निगम इंडस्ट्री में अकेले पड़ गए थे। हालांकि, फिल्म निर्माता विधु विनोद चोपड़ा और राजकुमार हिरानी उनका साथ सहयोग करने के अपने फैसले पर दृढ़ थे। उन्होंने इस समय को याद करते हुए कहा, ''पीके' में, जब मैंने गाना ‘भगवान है कहां रे तू गाया था, तो संगीत कंपनियों के साथ मेरा झगड़ा हो गया था। लेकिन, राजकुमार हिरानी और विधु विनोद चोपड़ा ने अपनी बात पर रहे कि 'केवल सोनू ही गाएगा।'
Raj Kumar: फिल्म फ्लॉप होने पर भी राज कुमार करते थे लाख रुपये का इजाफा, अभिनेता ने खुद बताई थी इसकी वजह