'प्यार का पंचनामा' फेम अभिनेत्री सोनाली सहगल पिछले साल शादी के बंधन में बंधीं। उन्होंने अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड अशेष एल सजनानी के साथ सात फेरे लिए। अब अभिनेत्री ने अपने प्रशंसकों को एक बड़ी खुशखबरी सुनाई है। अभिनेत्री ने पोस्ट कर अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा कर दी है। इस खुशखबरी पर प्रशंसक और सितारे भी जोड़े को बधाइयां देते नजर आ रहे हैं।
शुक्रवार को सोनाली सहगल ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा करते हुए कुछ तस्वीरें साझा कीं। एक फोटो में अभिनेत्री अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए चिप्स खाती नजर आईं और उनके पति हाथ में बेबी बॉटल थामे बीयर पीते देखे गए। एक अन्य तस्वीर में, अभिनेत्री को एक किताब पढ़ते हुए देखा गया, जबकि उनके कुत्ते को 'बड़ा भाई कैसे बनें' के बारे में एक किताब पढ़ते देखा गया।
प्यारी तस्वीरों के साथ, अभिनेत्री ने एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा, 'बीयर की बोतलों से लेकर बच्चे की बोतलों तक... अशेष की जिंदगी बदलने वाली है। जहां तक मेरी बात है, कुछ चीजें वैसी ही रहती हैं। मैं एक के लिए खा रही थी अब दो के लिए खा रही हूं। इस बीच, शमशेर एक अच्छा बड़ा भाई कैसे बनें, इस पर नोट्स ले रहा है। बहुत खुश और आभारी हूं। हमें अपनी प्रार्थनाओं में रखें। दिसंबर 2024 में बेबी आ रहा है।'
प्रशंसकों ने अभिनेत्री पर प्यार बरसाया और उन्हें इस खुशखबरी के लिए बधाई दी। एक टिप्पणी में लिखा था, 'ओएमी, यह अद्भुत है। बड़ा हग और बधाई।' दूसरे ने लिखा, 'आप दोनों को बहुत-बहुत बधाई और आशीर्वाद।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'कैप्शन बहुत पसंद आया। खूबसूरत जोड़ी को बहुत-बहुत बधाई।'