अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना फुलटाइम राइटर बन चुकी हैं। 'मिसेज फनीबोन्स' और 'द लीजंड ऑफ लक्ष्मीप्रसाद' के बाद उनकी तीसरी किताब 'पायजामाज आर फॉरगिविंग' रिलीज को तैयार है। ट्विंकल की पहली दो किताबें आमिर खान और रणबीर कपूर ने लॉन्च की थी। तीसरी किताब इस हफ्ते लॉन्च होगी और यह काम सोनम कपूर करेंगी।
'पायजामाज आर फॉरगिविंग' में ट्विंकल ने एक तलाकशुदा महिला की कहानी लिखी है जिसकी मुलाकात एक दिन अचानक केरल के स्पा में अपने पूर्व पति और उसकी गर्लफ्रेंड से होती है। किताब लॉन्च करने की बात से सोनम उत्साहित हैं। उल्लेखनीय है कि सोनम ने ट्विंकल की निर्माता के रूप में पहली फिल्म 'पैडमैन' में अहम रोल निभाया था।