फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यारे के नए किस्से को बयां करेगी महेश भट्ट की ‘जलेबी', पहला पोस्टर रिलीज

Mon, 03 Sep 2018 04:21 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
'राज', 'सड़क' और 'आशिकी' जैसी शानदार फिल्मों के निर्देशक-निर्माता महेश भट्ट एक बार फिर से बड़े परदे अपनी फिल्म लेकर आ रहे हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म का नाम ‘जलेबी- द एवरलास्टिंग टेस्ट ऑफ लव’है। इस फिल्म का पहला पोस्टर भी रिलीज हो गया है। बीते दिनों फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। 
विज्ञापन


फिल्म ‘जलेबी- द एवरलास्टिंग टेस्ट ऑफ लव’ में टीवी सीरियल ‘कुबूल है’, ‘वीरा’ और रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस दिगांगना सूर्यवंशी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। यह उनकी बॉलीवुड डेब्यू फिल्म है। उनके अलावा इस फिल्म में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती भी दिखाई देंगी। ‘जलेबी- द एवरलास्टिंग टेस्ट ऑफ लव’ में हीरो की भूमिका में कौन होगा अभी इस पर सस्पेंस बरकरार है। 

वहीं बात करें फिल्म ‘जलेबी- द एवरलास्टिंग टेस्ट ऑफ लव’ के फर्स्ट पोस्टर की तो इसको महेश भट्ट ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। पोस्टर में फिल्म के हीरो और हीरोइन ट्रेन की खिड़की से बाहर एक-दूसरे को किस करते नजर आ रहे हैं। यह स्टार कौन हैं, फिलहाल इस पर कुछ कहा नहीं जा सकता है।
विज्ञापन


‘जलेबी- द एवरलास्टिंग टेस्ट ऑफ लव’ के फर्स्ट पोस्टर के साथ ही इसकी रिलीज डेट का भी खुलासा हो गया है। यह फिल्म 12 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ‘जलेबी- द एवरलास्टिंग टेस्ट ऑफ लव’ का निर्देशन पुष्पदीप भारद्वाज कर रहे हैं जबकि महेश भट्ट फिल्म के निर्माता हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें