फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तो ये हुआ था सोनम कपूर के साथ 13 वर्ष की उम्र में...

Sun, 05 Mar 2017 06:18 PM IST
amarujala.com {presented by: Abhishek}
विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर की बेटी और खुद एक एक्ट्रेस सोनम कपूर ने बड़ा खुलासा किया है। सोनम ने बताया कि जब वह महज 13 वर्ष की थीं, उन्हें मॉलेस्टेशन का शिकार होना पड़ा था।
विज्ञापन


यह बात उन्होंने एक पत्रिका को साक्षात्कार के दौरान कही। सोनम ने बताया कि जब वह छोटी थी तो उन्हें फिल्में देखना और पार्टियों में जाना बहुत पसंद था। एक रात जब वो फिल्म देखने जा रही थीं तभी अचानक किसी ने उन्हें गलत तरीके से छुआ था। ‌हालांकि अंधेरा होने के कारण वह ये नहीं देख पायी थीं कि वह शख्स कौन था।

इस घटना से वह बहुत डर गयीं थीं। ये बात उन्होंने स्कूल टीचर को बतायी तो उन्होंने ये कहकर उन्हें चुप करा दिया कि मॉलेस्टेशन छूने को नहीं कहते रेप को कहते हैं।
विज्ञापन


इस घटना को उदाहरण बताते हुए सोनम कहती हैं कि हमारे देश में सेक्स एजुकेशन के लिए कोई सिस्टम नहीं है जिस वजह से लड़कियों को काफी कुछ सहना पड़ता है। ऐसे में देश में सेक्स एजुकेशन को बढ़ावा देने पर उन्होंने बल दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें