फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जान्हवी कपूर को बहन सोनम कपूर ने खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई, थ्रोबैक तस्वीर साझा कर लिखी ये बात

Sun, 07 Mar 2021 12:06 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सोनम कपूर, जान्हवी कपूर - फोटो : Insatagram- @sonamkapoor

बीते 6 मार्च को श्रीदेवी की बड़ी बेटी और ‘धड़क’ अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने अपना 24वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर उन्हें तमाम रिश्तेदारों, दोस्तों और करीबियों ने बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस बीच उनकी कजिन बहन सोनम कपूर द्वारा विशेष अंदाज में दी गई बधाई चर्चा में है।

विज्ञापन

2 of 5
सोनम कपूर, जान्हवी कपूर - फोटो : Insatagram- @sonamkapoor
दरअसल, सोनम कपूर ने अपनी चचेरी बहन की एक कीमती थ्रोबैक तस्वीर शेयर कर उनपर प्यार की बौछार की। इस फोटो में ‘नीरजा’ अभिनेत्री जान्हवी को गोद में लिए बैठी हुई हैं और जान्हवी उनकी गोद में सो गई हैं। पोस्ट के साथ सोनम ने लिखा ‘मेरी प्यारी जानू, मैं तुम्हारे लिए बहुत सारी चमक, रोशनी और खुशी की कामना करती हूं। एक पूरी स्टार, प्रमाणिक दीवा, और बेब! जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकानाएं मेरी प्यार, तुम्हें बहुत याद करती हूं’।
विज्ञापन

3 of 5
सोनम कपूर, जान्हवी कपूर - फोटो : Insatagram- @sonamkapoor
सोनम कपूर भारतीय फिल्म निर्माता बोनी कपूर के छोटे भाई और बॉलीवुड के अनुभवी अभिनेता अनिल कपूर की बेटी हैं। जबकि, जान्हवी दिवंगत दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी हैं, जो बोनी कपूर की दूसरी पत्नी थीं। इस तरह दोनों अभिनेत्रियां सोनम और जान्हवी रिश्ते में कजिन बहनें लगती हैं।

4 of 5
janhvi kapoor - फोटो : instagram
इससे पहले, अभिनेता अर्जुन कपूर, आलिया भट्ट, विक्की कौशल और फिल्म जगत के कई अन्य लोगों ने जान्हवी को उनके जन्मदिन पर विशेष दिन की बधाई दी। इसके अलावा फैंस ने भी सोशल मीडिया पर उन्हें बर्थडे विश किया था। इस बीच लोगों ने जान्हवी के अच्छे स्वास्थ्य और बेहतर करियर की कामना की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
janhvi kapoor - फोटो : instagram
वर्क फ्रंट की बात करें तो जान्हवी कपूर को हॉरर-कॉमेडी ड्रामा 'रूही' में देखा जाएगा, जो 11 मार्च को बड़े पर्दे पर आने वाली है। इसके अलावा वे आनंद एल राय की फिल्म ‘गुड लक जेरी’ के लिए शूटिंग कर रही हैं। उनकी आगामी फिल्म ‘रूही’ में राजकुमार राव भी मुख्य भूमिका में हैं जो श्रद्धा कपूर के साथ ‘स्त्री’ में नजर आए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें