फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान से रोमांस करना चाहती हैं सोनम कपूर?

Fri, 23 Jan 2015 12:36 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड हीरोइन सोनम कपूर अपनी फिल्म 'डॉली की डोली' के प्रमोशन पर अचानक सलमान की बातें करने लगीं। उन्होंने कहा है कि उन्हें सलमान के साथ रोमांस करने में कोई दिक्कत नहीं। सोनम दुबई में फिल्म का प्रमोशन करने पहुंचीं थीं।
विज्ञापन


इस फिल्म में सोनम एक लुटेरी दुल्हन का किरदार निभा रही हैं, जो कि काफी दिलचस्प है। वहीं, इसके बाद सोनम की सलमान खान के साथ फिल्म प्रेम रतन धन पायो आ रही है।

'सलमान तो मेरे पापा से उम्र में काफी छोटे हैं!'

सूरज बड़जात्या की फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' की शूटिंग के वक्त सलमान ने एक बार बयान दिया था कि उन्हें फिल्म में सोनम के साथ रोमांस करने में दिक्कत आ रही है। क्योंकि सोनम अनिल कपूर की बेटी हैं और सलमान और अनिल काफी अच्छे दोस्त हैं और कई फिल्मों में साथ आ चुके हैं।

लेकिन जब सोनम कपूर से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि, 'सलमान तो मेरे पापा से उम्र में काफी छोटे हैं। सलमान के साथ रोमांस करने में मुझे कोई हिचक नहीं।'

सलमान और सोनम इससे पहले 'सांवरिया' में नजर आ चुके हैं लेकिन उस फिल्म में दोनों के सीन बेहद कम थे। जबकि फैंस को 'प्रेम रतन धन पायो' का बेसब्री से इंतजार है।
विज्ञापन

‘लुटेरी दुल्हनों’ से प्रेरित है‘डॉली की डोली’

अरबाज खान के बैनर तले बनी ‘डॉली की डोली’ के निर्देशक अभिषेक डोगरा का कहना है कि उनकी यह फिल्म हरियाणा और केरल की ‘लुटेरी दुल्हनों’ वाली खबरों से प्रेरित है।

फिल्म के निर्देशक अभिषेक का कहना है कि 'हालांकि फिल्म हरियाणा की ‘लुटेरी दुल्हन’ और केरल की ऐसी ही कुछ खबरों से प्रेरित है, लेकिन फिल्म की कहानी का यह थोड़ा ही हिस्सा है, बाकी की फिल्म बिल्कुल अलग कहानी है।' फिल्म में सोनम के साथ राजकुमार राव, पुलकित सम्राट और वरूण शर्मा मुख्य भूमिकाओं में हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें