सोनम कपूर ने पति आनंद आहूजा संग कुछ समय पहले अपनी पहली गर्भावस्था की खुशखबरी सोशल मीडिया के जरिए साझा की थी। इस समय वह अपनी प्रेग्नेंसी की जर्नी को एंजॉय कर रही हैं और हर महिला की तरह उन्हें भी गर्भावस्था की क्रेविंग हो रही हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपने दोस्त के रेस्तरां में एक शेफ के मार्गदर्शन में चॉकलेट बॉल्स बनाती नजर आ रही हैं।
दोस्त ने बुक किया सोनम के लिए सरप्राइज
सोनम कपूर ने लंदन से अपने दोस्त के रेस्तरां से वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "अपनी गर्भावस्था के दौरान मैं केडरिक ग्रोलेट के गुड्स (मिठाई) खा रही हूं! और मेरे सबसे प्यारे दोस्त ने अपने पेटिसरी बेकरी पर मेरे लिए एक सरप्राइज बुक किया।" बता दें कि इससे पहले भी सोनम ने अपनी इंस्टा स्टोरी से चॉकलेट के डेजर्ट की एक तस्वीर शेयर की थी और साथ ही लिखा था, अपनी प्रेग्नेंसी क्रेविंग को ट्रीट कर रही हूं।
साल 2018 में की थी आनंद आहूजा संग शादी
बता दें कि सोनम कपूर और आनंद आहूजा साल 2018 में शादी के बंधन में बंधे थे और मार्च 2022 में उन्होंने सोशल मीडिया पर पति आनंद संग अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए गर्भावस्था के बारे में जानकारी दी थी। हाल ही में एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी के बारे में भी बात की और बताया कि शुरुआत के कुछ दिन उनके लिए कठिन रहे।
यहां देखें वीडियो