फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dharmajan Bolgatty: एक्टर धर्मजन बोलगट्टी की बढ़ीं मुश्किलें, धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने किया मामला दर्ज

Fri, 06 May 2022 06:49 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
धर्मजन बोलगट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

मलयालम फिल्मों के हास्य अभिनेता धर्मजन बोलगट्टी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। पुलिस ने उन पर 43 लाख रूपए की ठगी के आरोप में मामले में केस दर्ज किया है। इसके अलावा 10 अन्य लोगों पर केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

एर्नाकुलम सेंट्रल पुलिस के मुताबिक आसिफ पुथुकत्तिल अलियार की शिकायत के आधार पर अभिनेता पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। एफआईआर के अनुसार 45 वर्षीय अभिनेता और अन्य ने आसिफ को धर्मू फिश की फ्रेंचाइजी देने का वादा किया था। इसके लिए उन्होंने कई किश्तों में कुल 45 लाख रूपए लिए थे। इसके अलावा धर्मजन ने उन्हें बताया था कि इस बिजनेस से उन्हें भारी मुनाफा होगा।


शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि उन्होंने एक्टर के कहने पर अपने गृहनगर में एक फिश हब शुरू किया, लेकिन इस बिजनेस में उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ा क्योंकि अभिनेता ने मछली की स्थिर आपूर्ति सुनिश्चित करने के अपने वादे को पूरी नहीं किया। फिलहाल धर्मजन ने अभी तक पुलिस शिकायत और मामले पर प्रतिक्रिया नहीं दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें