फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनम कपूर ने क्यों छोड़ा अपना ब्वॉयफ्रेंड?

विज्ञापन
विज्ञापन
अपनी निजी जिंदगी को खबरों की दुनिया से दूर रखने वाली सोनम कपूर का अपने बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप हो गया है। दिल्ली को उद्योगपति-मॉडल साहिर बैरी से सोनम की दोस्ती की चर्चा पिछले कुछ समय से थी, लेकिन दोनों ने एक-दूसरे के लिए वक्त न निकाल पाने के कारण अलग हो जाने का फैसला किया है।
विज्ञापन

Trending Videos

नहीं होती थीं मुलाकातें

सूत्रों के अनुसार साहिल का अक्सर दिल्ली, गोवा और लंदन में रहना होता है जबकि सोनम का ज्यादातर वक्त मुंबई में या फिर शूटिंग सैट पर बीतता है। ऐसे में साहिल के साथ उनकी मुलाकातें नहीं हो पाती थीं। बताया जाता है कि दोनों की दोस्ती सोशल नेटवर्किंग साइट पर हुई थी। साहिल को आखिरी बार सोनम के बर्थ डे पर देखा गया था। उल्लेखनीय है कि साहिल से पहले सोनम ‘आई हेट लव स्टोरी’ और ‘गोरी तेरे प्यार में’ के डायरेक्टर पुनीत मल्होत्रा के नजदीक थीं। लेकिन यह दोस्ती भी ज्यादा दिन नहीं टिक सकी थी।
विज्ञापन

रणबीर के सा‌थ पहला अफेयर

सोनम कपूर का पहला अफेयर रणबीर कपूर के साथ था। सोनम और रणबीर ने एक ही फिल्म सांवरियां से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की थी। फिल्म रिलीज के पहले ही इन दोनों के नाम की चर्चाएं शुरू हो गई थीं। यह चर्चाएं काफी दिनों तक चलती रहीं। इसके बाद जब रणबीर की जिंदगी में दीपिका आ गईं तो सोनम से उनकी दोस्ती या यूं कहें कि मोहब्बत खत्म हो गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें