सोनम कपूर और उनकी बहन रिहा कपूर के फैशन लेबल रीहसन को पेटा ने शाकाहार सामग्रियों से तैयार बैग्स की रेंज के लिए कम्पैशनेट बिजनेस अवार्ड से नवाजा है। इस ईवेंट के दौरान पेटा की फैशन विशेषज्ञ व मशहूर हस्तियों और मीडिया परियोजनाओं की एसोसिएट मैनेजर बेनजीर सुरैया ने कहा, "ग्राहकों में पशुओं पर क्रूरता के बिना फैशन की मांग चरम पर है और रीहसन जैसी संवेदनशील कपंनियों का धन्यवाद।
पशुओं की हत्या के बिना भी शानदार लुक पाना अब बेहद आसान हो गया है।" ये पहली बार नहीं है जब सोनम कपूर को पेटा ने अवार्ड से नवाजा है। इससे पहले पेटा की ओर से हॉटेस्ट वेजीटेरियन सेलिब्रिटी पुरस्कार भी सोनम कपूर को दिया जा चुका है।
आपको बता दें कि सोनम कपूर साल 2015 में केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री को पत्र लिखकर बायोलॉजी के छात्रों द्वारा कक्षाओं में प्रैक्टिकल के लिए जीव-जंतुओं की चीड़-फाड़ किए जाने पर लगे प्रतिबंध को नहीं हटाने के लिए आग्रह कर चुकी हैं।