कई बार जो आंखों को दिखाई पड़ता है, वह सच नहीं होता। लेकिन कम से कम उसे तात्कालिक रूप से तो झूठ नहीं माना जा सकता।
बीते रविवार को जब मुंबई में फिल्म ‘फाइंडिंग फैनी’ का सेलेब्रिटी शो हुआ तो हर कोई यह देख कर हैरान था कि दीपिका पादुकोण और सोनम कपूर न केवल साथ बैठ कर फिल्म देख रही हैं, बल्कि हंस-हंस कर बातें भी कर रही हैं।
फिल्म में दीपिका पादुकोण और अर्जुन कपूर मुख्य भूमिकाएं निभा रहे हैं। ऐसे में लोगों को यह समझने में देर नहीं लगी कि सोनम क्यों आई हैं? सोनम अपने चचेरे भाई अर्जुन के लिए आई थीं।
फिल्म की स्क्रीनिंग में मौजूद सूत्रों के अनुसार, ‘दीपिका और सोनम एक-दूसरे के साथ सहज थीं और उन्होंने एक-दूसरे को गले भी लगाया। खास बात यह कि सोनम ने दीपिका के काम की तारीफ भी की।’
वैसे पिछले कुछ समय से दोनों अभिनेत्रियां मीडिया में एक-दूसरे के विरुद्ध बातें कर रही थीं, उन्हें देखते हुए उनका इस तरह साथ आना चौंकाने वाला था। खास तौर पर सोमन अक्सर दीपिका के विरुद्ध कड़वी बातें कहती नजर आई हैं।