फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनम कपूर ने आनंद के साथ मनाया पहला करवा चौथ, शेयर की ऐसी तस्वीर हो गई वायरल

Sun, 28 Oct 2018 03:55 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
sonam kapoor and anand - फोटो : Instagram
विज्ञापन
बाकी सेलिब्रिटी की तरह सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने भी करवा चौथ को धूमधाम से मनाया। आनंद और सोनम का यह पहला करवा चौथ था जिसके लिए वह दोनों काफी एक्साइडेट थे। अपने करवा चौथ पर सोनम कपूर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया जो काफी वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में सोनम ने कहा आनंद ने पारंपरिक रूप से व्रत न रखने की धौंस दी थी।
विज्ञापन


सोनम ने इंस्टाग्राम पर लिखा - 'मैंने हमेशा आपके साथ जिंदगी जीने की उम्मीद की है। आपको सबसे सभ्य, दयालु व्यक्ति को रूप में देखती हूं। पूरी शिद्दत से व्रत न रखने की धौंस दिखाने के लिए शुक्रिया।' सोनम के इस पोस्ट से इतना तो साफ है कि सोनम ने करवा चौथ तो मनाया लेकिन कुछ बदलाव करके। हालांकि सोनम के इस पोस्ट के बाद आनंद ने भी तुंरत जवाब दिया। आनंद ने लिखा - 'मैंने कहा था कि व्रत रखूंगा अगर तुम रख रही हो। अगर व्रत नहीं रखते तो बाहर चलते हैं। इस दिन को एन्जॉय करते हैं। क्या सही में यह धौंस दिखाना है। मुझे तो बुद्धिमानी लगता है।' 

आपको बता दें, सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी मुंबई में 8 मई को हुई थी। शादी के बाद इन दोनों ग्रैंड पार्टी दी थी जिसमें बॉलीवुड से लेकर उद्योग जगत की दिग्गज हस्तियां पहुंची थीं। शादी के तुरंत बाद सोनम कांस फिल्म फेस्टिवल में नजर आई थीं जिसमें वह बला की खूबसूरत लग रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें