सोनम कपूर और आनंद अहूजा के साथ जूही चावला
सोनम कपूर की आजकल अपने ब्वॉयफ्रेंड आनंद अहूजा के साथ जमकर तस्वीरें आ रही हैं। दोनों ने भले अपने रिश्ते का लेकर चुप्पी साध रखी हो लेकिन इन तस्वीरों में उनका खुल्लमखुल्ला प्यार साफ दिखता है। अभी हाल ही में दोनों की लंदन में छुट्टियां मनाते हुए तस्वीरें आई हैं।
दोनों लंदन की गलियों में शॉपिंग करने निकले थे जहां उनसे जूही चावला टकरा गईं। जूही वहां अपने परिवार के साथ घूम रही थीं। उन्होंने सोनम के साथ तस्वीर डालते हुए लिखा, 'क्या मजेदार सरप्राइज है... सोनम और मैंने सड़क के बीच में खड़े होकर ढेर सारी बातें की।' इसमें जूही के साथ उनका बेटा भी दिखाई दे रहा है।
What a pleasant surprise ... meeting the lovely @sonamkapoor ... we laughed and took pictures in the middle of Bond Street !!
A post shared by Juhi Chawla (@iamjuhichawla) on Jul 1, 2017 at 9:49pm PDT
आनंद अहूजा ने भी जूही के साथ फोटो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कीं।
Aila! ... 🤗
A post shared by anand ahuja (@anandahuja) on Jul 1, 2017 at 4:41pm PDT
1...2...3!! #everydayphenomenal
A post shared by anand ahuja (@anandahuja) on Jul 1, 2017 at 4:14pm PDT