सोनम बाजवा को पोस्ट
सोनम बाजवा ने अपनी आगामी फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' के सेट से अपनी कई बीटीएस तस्वीरें शेयर कीं और साथ ही कैप्शन में लिखा, 'तुझे इश्क हो खुदा करे... 21 अक्तूबर, 'एक दीवाने की दीवानियत।' सोनम की इस पोस्ट पर बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने लिखा, 'भव्यता'
‘दीवानों के आंसू से बह जाएगा जग यारा’
इस फिल्म का एक और गाना ‘दीवानों के आंसू से बह जाएगा जग यारा’ आज रिलीज हुआ है। यह गाना फिल्म के भावनात्मक पक्ष को दर्शाता है। इसमें हर्षवर्धन का किरदार एक टूटे हुए आशिक के रूप में नजर आ रहा है, जो आंसुओं और संघर्ष भरी यात्रा से गुजरता है। यह गाना फिल्म की कहानी की झलक देता है। दूसरी ओर, सोनम बाजवा अपने खूबसूरत डांस मूव्स और आकर्षक स्टाइल के साथ गाने को और खास बनाती हैं। गाने को डीजे चेतस और लिजो जॉर्ज ने कंपोज किया है, जबकि नेहा कक्कड़ और फरहान साबरी की आवाज ने इसे और भी सुंदर बनाया है। गाने के बोल असिम रजा और समीर अंजान ने लिखे हैं।
यह भी पढ़ें: Akshay Kumar: 'देखते ही देखते इतना बड़ा हो गया', 23 साल के हुए अक्षय कुमार के बेटे आरव; लिखा प्यारा नोट