फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनम बाजवा ने 'बॉर्डर 2' से शेयर की तस्वीरें, साथ दिखे दिलजीत दोसांझ; लिखा- 'इश्क दा यारा...'

Fri, 09 Jan 2026 08:01 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Border 2 Sonam Bajwa: अभिनेत्री सोनम बाजवा ने अपनी आगामी फिल्म 'बॉर्डर 2' में दिलजीत दोसांझ के साथ काम करने का अपना अनुभव शेयर किया। साथ ही सोनम ने 'इश्क दा यारा' गाने को लेकर अपनी खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन
फिल्म 'बॉर्डर 2' - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म 'बॉर्डर 2' का नया गाना 'इश्क दा यारा' रिलीज हो गया है। इस गाने में दिलजीत दोसांझ ने सचेत-परंपरा के साथ मिलकर काम किया है। यह गाना फिल्म का एक खूबसूरत रोमांटिक हिस्सा है, जिसे आज सोनम बाजवा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है। 

विज्ञापन

सोनम को दिलजीत के साथ काम करके कैसा लगा?
न्यूज 18 की एक खबर के अनुसार, अभिनेत्री सोनम बाजवा ने दिलजीत के साथ काम करने का अपना अनुभव शेयर किया। उन्होंने कहा, 'दिलजीत सेट पर बहुत पॉजिटिव एनर्जी और प्रोफेशनल तरीका रखते हैं, जिससे काम करना बहुत मजेदार हो जाता है। 'बॉर्डर 2' में उनके साथ काम करना बहुत यादगार रहा।'

दिलजीत और सोनम पहले भी साथ काम कर चुके हैं।
सोनम ने आगे कहा कि यह दिलजीत के साथ उनका साथ में पांचवां प्रोजेक्ट है और हर बार उतना ही अच्छा लगता है। सोनम ने यह भी बताया कि इस गाने ने उन्हें पुरानी फिल्म 'पंजाब 1984' की यादें ताजा कर दीं। फैंस भी उन्हें दोबारा साथ देखकर बहुत खुश हैं और ऑनलाइन ढेर सारा प्यार मिल रहा है।

'इश्क दा यारा' गाना
सोनम ने इंस्टाग्राम पर 'बॉर्डर 2' के गाने 'इश्क दा यारा' की कई तस्वीरें शेयर कीं और लिखा, "'बॉर्डर 2' दुनिया भर में 23 जनवरी 2026 को रिलीज हो रही है। 'इश्क दा यारा' आज रिलीज हो चुका है। फिल्म के गाने 'इश्क दा यारा' की खास बात यह है कि इस एक गाने में फिल्म की सभी जोड़ियों को फिल्माया गया है। यह एक भावुक और रोमांटिक गाना है, जिसमें फिल्म के कई जोड़ों की कहानियां दिखाई गई हैं- सनी देओल और मोना सिंह, वरुण धवन और मेधा राणा, दिलजीत दोसांझ और सोनम बाजवा, अहान शेट्टी और अन्या सिंह।
विज्ञापन

फिल्म 'बॉर्डर 2' के बारे में
'बॉर्डर 2' 1971 के युद्ध पर आधारित है, जो कुछ सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी मुख्य भूमिकाओं में हैं। निर्देशक अनुराग सिंह हैं और इसे टी-सीरीज और जेपी दत्ता की टीम ने बनाया है। फिल्म 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें: Raja Saab: सिनेमाघर में ‘मगरमच्छ’ लेकर पहुंचे प्रभास के फैंस! कॉपी किया 'राजा साब' का सीन; देखें वायरल वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें