फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonam Bajwa: सरहद पार पहुंची सोनम बाजवा की दीवानगी, PAK फैन के हाथ में अपने नाम का टैटू देख एक्ट्रेस हैरान

Fri, 31 Mar 2023 12:28 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

पंजाबी इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत और टैलेंटेड अभिनेत्रियों में गिनी जाने वाली सोनम बाजवा की फैन फॉलोइंग ने सीमाओं को भी लांघ दिया है।
विज्ञापन
सोनम बाजवा - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की पटाका अभिनेत्री और सिंगर सोनम बाजवा सभी के दिलों पर राज करती हैं। अपनी अदाकारी, गायिकी और खूबसूरती से देशभर में फैले लाखों लोगों की दीवाना बना चुकी हैं। सोनम के फैंस अभिनेत्री को सरप्राइज करने के लिए अक्सर कुछ न कुछ करते रहते हैं। इसी क्रम में सोनम बाजवा को हाल ही में उनके एक फैन ने ऐसा सरप्राइज दिया, जिसके देख वह अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पा रही हैं। कमाल की बात यह है कि सोनम का यह फैन भारत का नहीं बल्कि सीमा पार का है। इसका मतलब साफ है पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की इस अभिनेत्री की फैन फॉलोइंग पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान तक भी जा पहुंची है।

विज्ञापन

सोनम बाजवा - फोटो : social media
पंजाबी इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत और टैलेंटेड अभिनेत्रियों में गिनी जाने वाली सोनम बाजवा की फैन फॉलोइंग ने सीमाओं को भी लांघ दिया है। सोशल मीडिया पर हद से ज्यादा एक्टिव रहने वाली अभिनेत्री को सरहद पार के उनके एक फैन ने नायाब तोहफा दिया है। दरअसल, अभिनेत्री के एक प्रशंसक ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें साफ नजर आ रहा है कि उसने एक्ट्रेस के नाम का टैटू अपने हाथ पर कराया है। पाक फैन के इस तोहफे ने सोनम को हैरान कर दिया है।

सोनम बाजवा - फोटो : social media
पाकिस्तानी फैन द्वारा साझा की गई इस तस्वीर पर सोनम बाजवा ने अपना रिएक्शन देते हुए आश्चर्य जताया है। सोनम ने फैन के ट्वीट को रीट्वीट किया और लिखा, 'क्या ???? मुझे इसे पहले प्रॉसेस करने दें।' सोनम बाजवा के फैन के इस ट्वीट को देखकर सभी प्रशंसकों ने कहा कि इसका सीधा मतलब है कि सोनम बाजवा की लोकप्रियता भारत के बाहर भी है। एक यूजर ने लिखा,  'सोनम बाजवा को लाखों लोग प्यार करते हैं। यह एक सच्चाई है।' दूसरे ने लिखा,'यह दिखाता है कि वह सिर्फ भारत में ही नहीं बाहर भी लोकप्रिय हैं।' वहीं एक अन्य ने तो कमेंट कर इस फैन को सोनम बाजवा का क्रश बता दिया।
विज्ञापन

सोनम बाजवा - फोटो : social media
आपको बता दें, सोनम बाजवा पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे पॉपुलर अभिनेत्रियों में से एक हैं। अभिनेत्री ने पिछले कुछ वर्षों में कई हिट फिल्मों में काम किया है। उनकी बड़ी हिट फिल्मों में 'सरदार जी 2', 'कैरी ऑन जट्टा 2', 'शदा' और 'सिंघम' की पंजाबी रीमेक शामिल हैं। उन्होंने कुछ तमिल और तेलुगू फिल्मों में भी काम किया है। साल 2019 में सोनम ने फिल्म 'बाला' से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके साथ ही वह 'स्ट्रीट डांसर 3' में भी नजर आई थीं। आखिरी बार अभिनेत्री को अक्षय कुमार के साथ उनके 'द एंटरटेनर्स' शो में धमाल मचाते देखा गया था।
Ex Star Couples: ब्रेकअप के बाद स्क्रीन साझा करते नजर आएं ये एक्स स्टार कपल, क्या आप जानते हैं नाम?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें