21 जून को रिलीज हुई फिल्म 'रांझणा' दर्शकों को पसंद आयी है। एक साबुन कंपनी ने इस फिल्म की जोड़ी की लोकप्रियता को देखते हुए तुरंत ही अपने नए विज्ञापन के लिए सोनम और धनुष को साइन कर लिया है।
आनंद एल राय निर्देशित फिल्म 'रांझणा' हिट के रास्ते चल पड़ी है। इस फिल्म के साथ धनुष और सोनम कपूर की जोड़ी को पसंद किया जा रहा है। यह जोड़ी इस फिल्म में रोमांस करती हुई नजर आयी थी।
इस जोड़ी की लोकप्रियता को एक साबुन कंपनी ने तुरंत भुनाया है। लक्स साबुन के आने वाले एक विज्ञापन में यह धनुष और सोनम कपूर नजर आएंगे।
लक्स साबुन पहले भी फिल्मों के हिट पेयर को अपने विज्ञापनों में ला चुका है। शाहरुख खान के साथ कैटरीना कैफ और ऐश्वर्य और अभिषेक की जोड़ी लक्स साबुन के विज्ञापनों में नजर आ चुकी है।
अब देखना यह होगा कि दर्शक फिल्म की इस जोड़ी को साबुन बेचते हुए पसंद करते हैं या नहीं। बाकी दर्शक फिल्म में इस जोड़ी को पसंद कर चुके हैं।