फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच घंटे ट्रैफिक जाम में फंसी सोनाली कुलकर्णी, परेशान होकर शेयर किया वीडियो; बोलीं- 'अधिकारियों ने उनसे...'

Thu, 30 Apr 2026 01:33 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sonali Kulkarni Stuck In Traffic Jam: सोनाली कुलकर्णी को मुंबई-पुणे हाईवे पर भयानक ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ा। जिसका एक वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है।
 
विज्ञापन
सोनाली कुलकर्णी - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मशहूर अभिनेत्री सोनाली कुलकर्णी को बुधवार रात मुंबई से पुणे जाते समय बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ा। वे मानखुर्द पुल पर भारी ट्रैफिक जाम में फंस गईं और लगातार पांच घंटे से ज्यादा एक ही जगह पर खड़ी रहीं। जिसका एक वीडियो उन्होंने खुद सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है।

विज्ञापन

सोनाली ने शेयर किया वीडियो
सोनाली ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पर इस घटना का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होंने बताया कि उनके आगे और पीछे दोनों तरफ लंबी-लंबी गाड़ियों की कतारें लगी हुई हैं। कोई गाड़ी आगे या पीछे नहीं जा पा रही है।

ट्रैफिक जाम में फंसी सोनाली 
सोनाली ने इस वीडियो में कहा, 'नमस्ते, मैं मानखुर्द पुल पर हूं। हमें यहां फंसे हुए पूरे पांच घंटे हो चुके हैं। मैं पुणे जा रही थी। हमने ट्रैफिक पुलिस को फोन किया, लेकिन वे सिर्फ धैर्य रखने को कह रहे हैं। जाम बहुत भयानक है। पता नहीं कब तक यह खुलेंगे। हम न आगे जा सकते हैं और न पीछे। कृपया हमारे लिए प्रार्थना करें।'

उन्होंने यह भी कहा कि हालात इतनी खराब हैं कि भूख लगने की बात भी नहीं हो रही। उन्होंने माना कि कई लोगों ने इससे भी बुरे हालात देखे होंगे, लेकिन पांच घंटे एक ही जगह पर फंसे रहना बहुत डरावना अनुभव है।
विज्ञापन

सोनाली कुलकर्णी का करियर
सोनाली कुलकर्णी हिंदी और मराठी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। उन्होंने साल 2001 में 'दिल चाहता है' फिल्म से हिंदी सिनेमा में डेब्यू किया था। इसके अलावा उन्होंने 'सिंघम', 'टैक्सी नंबर 9211' जैसी हिंदी फिल्मों और कई लोकप्रिय मराठी फिल्मों में भी काम किया है।

यह भी पढ़ें: Sudha Chandran: सुधा चंद्रन ने की प्रेमानंद महाराज से मुलाकात, बोलीं- 'अटूट विश्वास ने मेरी जिंदगी बदल दी'...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें