कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का सामना कर रहीं एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे के पति गोल्डी बहल ने बीजेपी विधायक राम कदम द्वारा उनकी पत्नी को श्रद्धांजलि देने की घोर निंदा की है। अपने एक ट्विट में विधायक को जवाब देते हुए उन्होंने लिखा है कि सोशल मीडिया एक गंभीर प्लेटफॉर्म है, जिस पर हर व्यक्ति को समझदारी से काम करना चाहिए। उन्होंने लिखा है कि मैं लोगों से निवेदन करता हूं कि वो सोशल मीडियो को लेकर अपनी जिम्मेदारियों को समझे। अफवाहों पर भरोसा न करते हुए खुद की समझ से काम करें।
आपको बता दे कि घाटकोपर के विधायक राम कदम ने शुक्रवार को बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे की मौत हो जाने की खबर ट्वीट कर दी। बाद में ये खबर झूठी निकलने पर उन्हें भारी विरोध का सामना करना पड़ा। हालांकि की लोगों की प्रतिक्रियाएं डालने के बाद उन्होंने माफी भी मांगी।
सोनाली बेंद्रे फिलहाल अमेरिका में कैंसर का इलाज करा रही हैं। लेकिन कदम ने शुक्रवार को मराठी भाषा के अपने ट्वीट में लिखा, बॉलीवुड व मराठी देवी सोनाली बेंद्रे का अमेरिका में निधन हो गया। उनके निधन पर शोक है। उन्होंने इस आधारहीन अफवाह पर विश्वास करने के लिए ट्रोल होने के बाद अपना यह ट्वीट डिलीट कर दिया। इसके बाद उन्होंने एक अन्य ट्वीट पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, सोनाली बेंद्रे जी के बारे में ये पिछले दो दिन से अफवाह थी। मैं भगवान से उनके अच्छे स्वास्थ्य और जल्द अच्छा होने की कामना करता हूं।