फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा के साथ सोनाली बेंद्रे ने की खूब मस्ती, न्यूयॉर्क के सड़कों पर आईं नजर

Fri, 12 Oct 2018 09:59 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सोनाली बेंद्रे, प्रियंका चोपड़ा
विज्ञापन
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे कैंसर का इलाज कराने के लिए इन दिनों न्यूयॉर्क में हैं। पिछले दिनों ऋषि कपूर के साथ उन्हें स्पॉट किया गया। ऋषि कपूर भी अपनी बीमारी का इलाज कराने के लिए अमेरिका में हैं। सोनाली बेंद्रे को जब भी मौका मिलता है वो मस्ती से नहीं चूकती हैं। 
विज्ञापन

सोनाली बेंद्रे को प्रियंका चोपड़ा के साथ न्यूयॉर्क में स्पॉट किया गया। प्रियंका, सोनाली की तबीयत के बारे में जानने पहुंची थीं। जहां मौका देखकर दोनों घूमने निकल पड़े। तस्वीरें देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि दोनों ने खूब मस्ती की। इस दौरान हॉलीवुड एक्ट्रेस सोफी टर्नर, मॉडल डाना सुपनिक और सेलिब्रिटीज स्टाइलिस्ट मिमी कटरेल भी नजर आईं।
विज्ञापन

तस्वीर शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने लिखा, 'गर्ल्स विल बी गर्ल्स'। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा बुधवार को एक ब्रांड के लॉन्चिंग इवेंट में हिस्सा लेने पहुंची थीं। प्रियंका इससे पहले ऋषि कपूर से भी मिली थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें